फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah: KK Pathak issued new order about parents meeting and says negligence will not be tolerated

Bihar: बेतिया में केके पाठक ने जारी किया नया फरमान; कहा- शनिवार को होगी अभिभावक मीटिंग, कोताही बर्दाश्त नहीं

Fri, 22 Dec 2023 05:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 22 Dec 2023 05:16 PM IST
सार

KK Pathak School Inspection Bettiah: केके पाठक ने शुक्रवार के कई सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। पाठक के निरीक्षण से शिक्षा विभाग में हड़कंप का माहौल है। वहीं, उनका नया फरमान भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bettiah: KK Pathak issued new order about parents meeting and says negligence will not be tolerated
स्कूल का निरक्षण करते आईएएस केके पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में स्कूल निरीक्षण करने पहुंचे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने एक नया फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक शनिवार को अभिभावक मीटिंग होना चाहिए। इसमें कोताही बरतने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई होगी। वहीं, केके पाठक के बेतिया जिले में जांच पर आने से शिक्षा विभाग में हड़कंप का माहौल है।

विज्ञापन


शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों का किया निरीक्षण
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक गुरुवार की रात बेतिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को बेतिया के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों और अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। केके पाठक ने सबसे पहले शहर के विभिन्न हाई स्कूल का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने नया फरमान जारी किया।
विज्ञापन


पूरे राज्य में लागू किया जाएगा नया आदेश
आईएएस पाठक ने नया फरमान जारी करते हुए सरकारी स्कूलों में भी निजी विद्यालयों की तरह अभिभावक मीटिंग प्रत्येक शनिवार को करने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा कि अभिभावक मीटिंग में अभिभावकों से यह जानकारी लें कि शिक्षा की गुणवत्ता कितनी है। केके पाठक का यह फरमान पूरे बिहार में लागू किया जाएगा। हर शनिवार को सरकारी विद्यालय में पेरेंट्स मीटिंग बुलाई जाएगी। उन्होंने यह जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों के अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता और उनके विकास के बारे में जानकारी ली जाएगी। साथ ही अपर सचिव केके पाठक ने स्कूल के शौचालय से लेकर स्मार्ट क्लास तक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
'हर हाल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा चाहिए'
केके पाठक ने विद्यालय में निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं से बातचीत की और शिक्षा के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने शिक्षकों को कहा कि आपसे बेहतर निजी विद्यालय के शिक्षक नहीं पढ़ा सकते हैं। लेकिन लोगों की मानसिकता है कि निजी विद्यालय में अच्छी पढ़ाई होती है। इस मानसिकता को हर हाल में खत्म करना है। आप लोगों को जो चाहिए वह सरकार देने के लिए तैयार है। लेकिन हर हाल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा चाहिए। मैट्रिक परीक्षा की स्मार्ट क्लास में जो भी तैयारी की जा रही है, उसके साथ नवीं वर्ग के भी छात्रों को बैठाकर पढ़ाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed