फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Begusarai: Villager called minor from home and took him away; murdered after three days

Bihar News: नाबालिग को घर से बुलाकर ले गया ग्रामीण; तीन दिन बाद कर दी हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 18 Dec 2023 04:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 18 Dec 2023 04:04 PM IST
सार

Bihar Crime News: बेगूसराय में एक नाबालिग को घर से बुलाकर बाहर ले जाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Begusarai: Villager called minor from home and took him away; murdered after three days
मृतक शिवम कुमार (फाइल फोटो) और गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने घर से बाहर ले जाकर एक नाबालिग युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के छारापट्टी गांव की है। मृतक नाबालिग युवक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के छारापट्टी गांव निवासी कपिल देव यादव के बेटे शिवम कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि गांव का ही रहने वाला भोला यादव तीन दिन पहले शिवम कुमार को घर से बुलाकर ले गया। फिर वह घर वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। रविवार की देर शाम पता चला कि शिवम कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है। आनन-फानन में परिजन जब उस जगह पहुंचे तो शिवम को मृत पाया।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि गांव का ही भोला यादव अपराधी छवि का व्यक्ति है। उसके डर से कोई व्यक्ति कुछ नहीं बोलता है। परिजनों ने बताया कि शिवम सीधा-साधा युवक था और उसे ले जाकर निर्मम तरीके से गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना की सूचना साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद साहेबपुर कमाल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय से सदर अस्पताल भेज दिया। उसके बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई। फिलहाल इस घटना के बाद साहेबपुर कमाल थाना पुलिस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed