{"_id":"666a8e2683f4934ebe04edd4","slug":"begusarai-news-a-person-was-shot-dead-in-protest-against-robbery-and-extortion-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Begusarai News: सरेआम व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, लूट और रंगदारी के विरोध में दबंग ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Begusarai News: सरेआम व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, लूट और रंगदारी के विरोध में दबंग ने दिया वारदात को अंजाम
Thu, 13 Jun 2024 11:44 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:44 AM IST
सार
साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खांईड दियारा लूट और रंगदारी का विरोध करने पर हत्या को अंजाम दिया गया। दंबगों ने गोली मारकर व्यक्ति की हत्या कर दी।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगूसराय में अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खांईड दियारा की है।
विज्ञापन
मृतक पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के राजौरा वार्ड-3 निवासी 40 वर्षीय गोपाल सहनी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया है कि मृतक गोपाल तालाब से मछली पकड़कर लाया हुथा था तभी अपराधी आया और मछली लूटने लगा और रंगदारी मांगने लगा। विरोध करने पर बदमाश ने गोपाल को गोली मार दी। परिजनों ने बताया है कि आरोपी वहां का दबंग अपराधी है। पहले भी कई बार वो इस तरह से लूट और रंगदारी की घटना को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
फिलहाल इस घटना की सूचना साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को दिए मौके पर साहेवपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन