{"_id":"640b2f72049f5a9b6e0784ab","slug":"bajrang-dal-district-president-of-hajipur-arrested-for-threatening-to-kill-minister-of-state-nityanand-rai-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: राज्यमंत्री नित्यानंद राय को जान से मारने की धमकी देने वाला बजरंग दल जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: राज्यमंत्री नित्यानंद राय को जान से मारने की धमकी देने वाला बजरंग दल जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, जानें मामला
Fri, 10 Mar 2023 07:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 10 Mar 2023 07:51 PM IST
सार
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय को जान से मारने की धमकी देने के मामले में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष आर्यन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। करीब एक महीने पहले वायरल वीडियो के जरिए धमकी देने के मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में राष्ट्रीय बजरंग दल का जिलाध्यक्ष आर्यन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की हाजीपुर नगर थाना पुलिस ने चर्चित हत्या की धमकी वाले वायरल वीडियो के मामले में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष आर्यन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय को जान से मार देने वाला एक वीडियो फरवरी महीने के पहले हफ्ते में वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
नित्यानंद राय को जाने से मारने की धमकी वाला वीडियो हुआ था वायरल
वायरल वीडियो में एक माधव कुमार नाम का शख्स कह रहा था कि उसे सपना आता है कि वह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय को जान से मार देगा। वीडियो में वह भी कह रहा था कि उसे लगता है कि वह दो गोलियां नित्यानंद राय के सीने में उतार रहा है। यह वायरल वीडियो बजरंग दल के जिलाध्यक्ष आर्यन सिंह के ऑफिस का बताया गया था। वीडियो में चार से ज्यादा लोगों के होने का अनुमान था।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने नगर थाना में मामला दर्ज कर लिया था। फिर हाजीपुर नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर माधव कुमार को हसनगंज से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद एक और आरोपी की गिरफ्तारी की गई थी।
बेल लेने कोर्ट में आए आर्यन को पुलिस ने दबोचा
कोर्ट में बेल के लिए चक्कर लगा रहे आर्यन सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। फिर न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि पुराने मामले में आर्यन सिंह की गिरफ्तारी की गई है, जिसमें केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय को जान से मारने संबंधी एक वीडियो वायरल हुआ था। उन्होंने कहा कि आर्यन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।