फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Aurangabad News: Vaishya community roared, leaders said - Vaishya will be the next Chief Minister

Bihar News : वैश्य समाज ने भरी हुंकार, नेताओं ने कहा- हमारे समाज से ही होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री

Sun, 17 Dec 2023 07:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 17 Dec 2023 07:34 PM IST
सार

राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने दलीय बाध्यता के कारण खुलकर नही बोलते हुए कहा कि वैश्य समाज में अपार क्षमता है। यह क्षमतावान समाज है।
 

विज्ञापन
Aurangabad News: Vaishya community roared, leaders said - Vaishya will be the next Chief Minister
औरंगाबाद के गांधी मैदान में राष्ट्रीय वैश्य महासभा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में वैश्य समाज के बड़े नेताओं ने औरंगाबाद में एक बड़ा एलान कर राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। नेताओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि जिस तरह देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर वैश्य का बेटा बैठा है। 2024 के चुनाव में भी पीएम की कुर्सी पर वैश्य समाज का बेटा ही बैठेगा। साथ ही बिहार में भी 2025 में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर वैश्य का बेटा ही बैठेगा। वैश्य समाज के नेताओं ने रविवार को औरंगाबाद के गांधी मैदान में राष्ट्रीय वैश्य महासभा के बैनर तले आयोजित वैश्य समागम में एक सुर में कहा कि वैश्य समाज जागरूक समाज है। समाज में राजनीतिक रूप से जागरूकता आई है। समाज के लोगों ने राजनीति में भी मजबूती के साथ कदम बढ़ाएं है। समाज अब किसी दल का बंधुआ नहीं है। समाज को आबादी के अनुरूप राजनीति में हिस्सेदारी चाहिए और समाज इसे लेकर रहेगा।

विज्ञापन


समाज को अपनी ताकत को पहचानने की जरूरत है। वैश्य समाज में इतनी ताकत है कि बिहार में हम अपने समाज का मुख्यमंत्री बना सकते हैं। इस पर समाज काम कर रहा है और 2025 में बिहार का अगला मुख्यमंत्री वैश्य समाज का ही होगा। इसके लिए राष्ट्रीय वैश्य महासभा वैश्य समाज की सभी 56 उप जातियों को एकजुट करने में लगा है। वैश्य समागम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने दलीय बाध्यता के कारण खुलकर नही बोलते हुए कहा कि वैश्य समाज में अपार क्षमता है। यह क्षमतावान समाज है।
विज्ञापन


इस समाज में इतनी क्षमता है कि वह जो चाहे कर सकता है। समाज में दृढ़ इच्छा शक्ति की जरूरत है। समाज को राजनीतिक रूप से अभी और जागरूक होने की जरुरत है। राजनीतिक रूप से जागरुक और एकजुट होने से ही वैश्य समाज के सभी उदेश्य पूरे होंगे। उन्होने कहा कि समाज को आगे बढ़ने की जरूरत है। पीछे देखने और पिछलग्गु बनने की नहीं बल्कि अपने समाज के साथ ही सर्व समाज को लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। ऐसा करने से समाज का हर राजनीतिक उदेश्य पूरा होकर रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में बने वैश्य आयोग
वैश्य समागम को संबोधित करते हुए मोरवां के विधायक रणविजय साहु ने कहा कि वैश्य समाज किसी राजनीतिक पार्टी का बंधुआ नहीं है। देश और राज्य के विकास में सबसे ज्यादा योगदान देने के बावजूद यह समाज उपेक्षित है। हम जिंदा कौम है। जिंदा कौम अपने पुरखों को याद रखती है। हमारे ही पुरखे के चंद्रगुप्त ने शासन किया था, जिसे इतिहास में स्वर्ण युग कहा जाता है। कहा कि समाज वे पिछड़ेपन को दूर करने के लिए बिहार में वैश्य आयोग गठित करने की जरूरत है। वें राज्य सरकार से यह मांग करते है कि जल्द ही यहां वैश्य आयोग गठित करे।


पहले नेता बनाते थे अब नेता बनने को तैयार
कार्यक्रम को संबोधित करती हुई शेरघाटी की विधायक मंजू अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज पहले नेता बनाने में विश्वास रखता था। इस विश्वास के कारण समाज के साथ छल होता रहा। अब ऐसा नही होगा। अब समाज नेता बनाने के लिए नही बल्कि नेता बनने को तैयार है। वही नोखा के पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसियां ने कहा कि वैश्य समाज अब लगातार एकजुट हो रहा है। यह एकजुटता बनी रहनी चाहिए। एकजुटता के बदौलत ही आनेवाले समय में वैश्य समाज क व्यक्ति बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय वैश्य महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पीके चौधरी ने कहा कि महासभा 56 उप जातियों में बंटे वैश्य समाज को एकजुट करने में लगा है। हम उप जाति को वर्ग बनाने में जुटे है। इसमें लगातार सफलता मिल रही है। महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह एलजेपीआर के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. प्रकाश चंद्रा ने कहा कि महासभा वैश्य समाज के सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है। वें इस लड़ाई के अग्रिम पंक्ति के सिपाही है। समाज के सिपाही के रूप में वें समाज को निरंतर जागरूक करने में लगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed