फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Attack on Patna Police: Firing on the police team that reached to catch the accused, flag march after tension

पटना पुलिस पर हमला : पुलिस पर हमले के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव देख लाठीचार्ज

Tue, 24 Jan 2023 11:20 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Tue, 24 Jan 2023 11:20 PM IST
सार

Attack on Patna Police : पुलिस पर हमले के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर इस बार उससे भी बड़ा हमला हो गया। बाइपास इलाके में फायरिंग की भी सूचना है, हालांकि पथराव में पुलिसकर्मी, जबकि पुलिस लाठीचार्ज में महिलाएं घायल हैं। 

विज्ञापन
Attack on Patna Police: Firing on the police team that reached to catch the accused, flag march after tension
पुलिस कार्रवाई के विरोध में आगजनी-प्रदर्शन कर रहे हैं लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस पर पुलिस मुख्यालय की तैयारियों के बीच राजधानी पटना में एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार पुलिस पर हमले की खबर है। पिछले हफ्ते पुलिस टीम पर हुए हमले के आरोपी को गिरफ्तार करने पटना सिटी से सटे बाइपास थाना इलाके के मथलीतल में पहुंची पुलिस टीम पर मंगलवार रात करीब 9 बजे के आसपास एकजुट होकर हमला कर दिया गया। नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी से रोकने के लिए पुलिस पर फायरिंग की भी सूचना है। दूसरी तरफ पुलिस की ओर से भी लाठीचार्ज के साथ फायरिंग और महिला से बदसलूकी का आरोप है। बाइपास थानाध्यक्ष ने सिर्फ पथराव की घटना को स्वीकार किया। हमले में पुलिसकर्मी के अलावा प्रदर्शन के लिए पहुंची महिला समेत कई लोग घायल हैं। भारी तनाव को देखते हुए मथनीतल और आसपास के इलाकों में सैकड़ों पुलिसकर्मी फ्लैगमार्च कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

Attack on Patna Police: Firing on the police team that reached to catch the accused, flag march after tension
पटना पुलिस पर हमले के बाद सिटी के मथनीतल में फ्लैगमार्च। - फोटो : अमर उजाला

नामजद की गिरफ्तारी पर मां और भाई ने भीड़ जुटा हमला किया 
मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त पिंकू कुमार चाय दुकान चलाता है और हमेशा असामाजिक तत्वों से घिरा रहता है। रेल ट्रैक के आसपास आपराधिक गतिविधियों के कारण उसे संदिग्ध माना जा रहा था। चार-पांच दिन पहले जब उससे बाइपास थाने के पुलिस अधिकारी ब्रजनंदन गुप्ता पूछताछ करने गए तो उलझ गया। बाइपास थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि "उस दिन उसने पुलिस अधिकारी के साथ हाथापाई की। भीड़ जुटाकर पुलिस को खदेड़ दिया। उस केस की प्राथमिकी में एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पिंकू को मंगलवार शाम उसकी चाय दुकान से गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची तो बेहोशी का नाटक करने लगा। इसके बाद कुछ लोग आए और उसके भाई ने बाहर आकर माहौल बना दिया, जिसके कारण बाहर भीड़ जुट गई। जब उसे गिरफ्तार किया गया तो पिंकू के भाई और मां ने पुलिस के खिलाफ हमला करा दिया। पुलिस पर जमकर पथराव हुआ।"

विज्ञापन
विज्ञापन

Attack on Patna Police: Firing on the police team that reached to catch the accused, flag march after tension
आरोपी पक्ष की ओर से पहुंची महिलाओं पर भी पुलिस लाठीचार्ज का आरोप है। घायल महिला जख्म दिखा रही। - फोटो : अमर उजाला

आरोपी के साथ मां को भी ले गई पुलिस, गुस्से में हंगामा
मंगलवार रात जब पुलिस पिंकू को गिरफ्तार करने आई तो आरोप है कि उसे पीटा गया। इसी से वह बेसुध हो गया तो उसकी मां भड़क गई। मां ने बेटे पिंकू को गिरफ्तार करने से रोकने की कोशिश में जब हंगामा शुरू किया तो उसे भी पुलिस टीम लेती चली गई। मां-बेटे की गिरफ्तारी की खबर तुरंत ही आग की तरह फैल गई। इसके बाद मथलीतल में तो जैसे आग लग गई। महिलाओं का जत्था भी पुलिस पर पथराव करने लगा। पुलिस ने भी पथराव के जवाब में लाठीचार्ज कर दिया। दोनों तरफ से फायरिंग की जानकारी भी सामने आ रही, हालांकि किसी को गोली नहीं लगने के कारण इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। पुलिस फायरिंग से इनकार कर रही है।

विज्ञापन

Attack on Patna Police: Firing on the police team that reached to catch the accused, flag march after tension
मथनीतल की महिलाओं ने कहा कि पुलिस ने लाठियां तो चलाई ही, चोटी पकड़ कपड़े भी फाड़े। - फोटो : अमर उजाला

महिला के कपड़े फाड़ने का आरोप, दो घंटे से आगजनी-प्रदर्शन
पुलिस लाठीचार्ज में घायल महिलाओं ने कहा कि पिंकू निर्दोष है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि "पुलिस दुकानदारों से पैसा वसूली करने आती है और नहीं देने के कारण ही पिंकू को इस तरह से जबरन फंसाया गया। उसे फंसाकर गिरफ्तार किया जा रहा था और विराेध करने पर उसकी मां को भी पुलिस उठाकर ले गई। इसी के विरोध में आगजनी करने उतरे लोगों के साथ महिलाओं के साथ भी पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की। महिला के सिर की चोटी पकड़कर खींचा गया। कपड़े फाड़े गए। लाठियां भांजते समय पुलिसकर्मियों ने नहीं देखा कि सामने महिला है, बुजुर्ग है या कोई राहगीर। हरेक को पीट दिया गया।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed