फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Attack Again on Kanhaiya Kumar convoy in Gaya, Bihar police filed complaint

बिहार: कन्हैया कुमार के काफिले पर सातवीं बार हमला, कार पर फेंके गए पत्थर

Wed, 12 Feb 2020 09:03 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, गया
पीटीआई, गया Published by: देव कश्यप Updated Wed, 12 Feb 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
Attack Again on Kanhaiya Kumar convoy in Gaya, Bihar police filed complaint
Kanhaiya Kumar - फोटो : Twitter

भाकपा नेता और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर मंगलवार को फिर से हमला हुआ। इस बार बिहार के गया हमला किया गया है। हमले के दौरान काफिले में शामिल कांग्रेस के एक नेता की कार को भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


कुमार की ‘जन गण मन यात्रा’ के आयोजकों का दावा है कि पिछले दो सप्ताह में काफिले पर यह सातवां हमला है। पिछले महीने शुरू हुई यह यात्रा एक पखवाड़े बाद पटना में विशाल रैली के साथ समाप्त होगी।विपक्ष के महागठबंधन के नेताओं के साथ बाद में मंच पर मौजूद कुमार ने विभाजनकारी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार की आलोचना की।
विज्ञापन


हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन रात मांझी, कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान और अवधेश कुमार सिंह ने भी गया जिले के शेरघाटी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। सभास्थल पर पहुंचने से पहले ही रास्ते में बाइक सवार कुछ लोगों ने काफिले पर पत्थर फेंके। इसमें अवधेश कुमार सिंह की कार का सीसा टूट गया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सिंह को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले को लेकर कन्हैया कुमार ने ट्वीट किया, आज जन-गण-मन यात्रा के तेरहवें दिन गया जिले में इमामगंज और शेरघाटी में सभाओं का आयोजन हुआ। यात्रा पर गोडसेवादियों के कायराना हमले जारी हैं, लेकिन मोहब्बत का कारवां इन हमलों पर भारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed