फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   assembly election results: Celebration in Bihar on BJP's victory in MP, Rajasthan and Chhattisgarh; Modi

Bihar: तीन राज्यों में जीत पर बिहार में जश्न, भाजपा बोली- तुष्टिकरण की राजनीति को तमाचा, लुटेरों की विदाई हुई

Sun, 03 Dec 2023 04:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 03 Dec 2023 04:51 PM IST
सार

Election Result 2023 : नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि मोदी मैजिक जारी है। आज तीन राज्यो की जनता ने भाजपा को जिताया है। युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प पर मुहर लगा दिया है। 

विज्ञापन
assembly election results: Celebration in Bihar on BJP's victory in MP, Rajasthan and Chhattisgarh; Modi
भाजपा कार्यालय में जश्न मनातीें महिला मोर्चा की नेत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता की पार्टी की जीत का जश्न बिहार में मनाया जा रहा है। पटना के वीर चंद्र पटेल रोड में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में ढोल नगाड़े बज रहे हैं। भाजपा नेता एक-दूसरे को लड्डू खिला रहे हैं। जीत का जश्न मनाते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि यह नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और जनता के विश्वास की जीत है। यह मोदी गारंटी की जीत है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ तो अभी झांकी है, 2024 और बिहार अभी बाकी है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिले ऐतिहासिक विजय पर प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। सम्राट चौधरी ने कहा कि तीनों राज्यों से लुटरों की विदाई हो गई। जनता ने तस्वीर साफ कर दी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


राष्ट्रवाद को एक बहुत बड़ी ताकत मिली है
वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि मोदी मैजिक जारी है। आज तीन राज्यो की जनता ने भाजपा को जिताया है। युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प पर मुहर लगा दिया है। तुष्टिकरण की राजनीति को तमाचा लगा है। जनता ने बता दिया है कि वह जातीय और धार्मिक उन्माद फैलाने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस चुनाव परिणाम से राष्ट्रवाद को एक बहुत बड़ी ताकत मिली है। राहुल गांधी वंशवादी हैं। भ्रष्टाचारियों को जनता स्वीकार करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांझी बोले- नीतीश कुमार के बयान की वजह से ऐसा हुआ
वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घोर विरोधी कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि घमंडियां गठबंधन के बेतुके बयान का यह परिणाम है। इंडी गठबंधन के नीतियों के चलते जनता ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू है। आरक्षण को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने तुम-तड़ाक तक कर दिया लेकिन उनकी पार्टी का क्या हाल हुआ, यह जनता देख रही है। मांझी ने कहा कि यह जीत विकास की है। घमंडिया गठबंधन के नेताओं  महिलाओं और दलितों का अपमान किया। बिहार के घमंडिया गठबंधन के अगुआ कहे जाने वाले नीतीश कुमार द्वारा महिला और दलितों को अपमानित किया गया। उनके बयान की वजह से पिछड़ा, अति पिछड़ा, आदिवासी समाज और महिलाओं ने यूटर्न ले लिया और भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यों में जितवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed