{"_id":"64158e4df56b8471230e0964","slug":"asaduddin-owaisi-nitish-and-rjd-on-the-target-of-aimim-chief-in-seemanchal-not-bjp-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asaduddin Owaisi : BJP नहीं, सीमांचल में AIMIM प्रमुख के निशाने पर नीतीश और RJD, कहा- हमारे MLA ने गद्दारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Asaduddin Owaisi : BJP नहीं, सीमांचल में AIMIM प्रमुख के निशाने पर नीतीश और RJD, कहा- हमारे MLA ने गद्दारी की
Sat, 18 Mar 2023 03:41 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 18 Mar 2023 03:41 PM IST
सार
AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भाजपा को मजबूत कर रही है। मजसिल के जीते उम्मीदवारों को राजद और जदयू ने दौलत के बल पर खरीद लिया। आपलोगों ने सीमांचल की जनता को धोखा दिया।
विज्ञापन
AIMIM प्रमुख ओवैसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भाजपा को मजबूत कर रही है। अगर सत्ता में बैठे मुख्यमंत्री यह कहते हैं कि मुसलमानों की पार्टी मजलिस है। नीतीश कुमार याद रखो, आपकी भी हैसियत जो है वह बिहार के मुख्यमंत्री आप जरूर हो, मगर तालीम जब तारीख लिखेगी तो यह भी लिखा जाएगा कि भारत में भाजपा को मजबूत करने वाले का नाम नीतीश कुमार है। सीमांचल की जनता ने मजलिस के जिन चार विधायकों को कामयाब बनाया था। उन्होंने गद्दारी की और राजद के सामने गर्दन झुका दिया।
विज्ञापन
आपलोगों ने सीमांचल की जनता को धोखा दिया
दरअसल, AIMIM प्रमुख दो दिवसीय सीमांचल दौरे पर हैं। शुक्रवार को बायसी में एक जनसभा की। ओवैसी ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वह जिस समय गुजरात जल रहा था था तब नीतीश कुमार रेल मंत्री थे। आपने ही गुजरात के जमीन पर भाजपा को मजबूत किया। देश में जब अखलाक की मौत हुई उस समय आप भाजपा के साथ थे। नीतीश कुमार समझते हैं मजलिस मुसलमानों की पार्टी है तो आप अपने गिरेबान में झांक कर देख लो आपकी पार्टी तो कुर्मी और कुशवाहा से आगे बढ़ ही नहीं पाई। मुख्यमंत्री तो आप बन गए मगर आपने हमेशा धोखा दिया। मजसिल के जीते उम्मीदवारों को राजद और जदयू ने दौलत के बल पर खरीद लिया। आपलोगों ने सीमांचल की जनता को धोखा दिया। सीमांचल की जनता की उम्मीद पर आप खड़े नहीं उतर पाए।
विज्ञापन
हम अपने सियासी मंजिल को हासिल करके रहेंगे
मैं आप सभी माफी मांगने आया हूं कि आप सभी ने मिलकर मजलिस के उम्मीदवारों को चुना था लेकिन इन जिम्मेदारों ने अपनी जिम्मेदारी को समझा नहीं। अपने ईमान को बेच दिया और जमीन को बेच दिया और सियासी आकाओं ने सामने गर्दन झुकाकर सीमांचल की जनता के जज्बात का मजाक उड़ाया है। आपसे अपील करता हूं कि आप अपने हौसलों को बुलंद रखे। लोग आएंगे छोड़कर जाएंगे मगर मजलिस का सफर जारी रहेगा। हम अपने सियासी मंजिल को हासिल करके रहेंगे।
विज्ञापन