फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Arrest warrent issued against akbaruddin owaisi

मोदी को 'शैतान' कहने वाले नेता के खिलाफ अरेस्ट वारंट

Thu, 08 Oct 2015 09:08 AM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 09:08 AM IST
विज्ञापन
Arrest warrent issued against akbaruddin owaisi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किशनगंज की चुनावी रैली के दौरान शैतान और जालिम कहने वाले एमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। उनके इस बयान पर उनके खिलाफ किशनगंज के कोचाधामन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन


जिसके बाद से ही उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी। नेताओं के बिगड़े बोलों के खिलाफ चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपना लिया है। यही कारण है कि अमित शाह और लालू यादव के बाद अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनकी गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है। किशनगंज के एसपी राजीव रंजन ने ओवैसी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद से उनके खिलाफ गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा लालू प्रसाद यादव के खिलाफ भी मुजफ्फरपुर कोर्ट ने पुलिस को गो मांस के संबंध में दिए गए उनके बयान के मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही लालू के खिलाफ मुकदमों की संख्या चार हो चुकी है।

क्या कहा था ओवैसी ने

Arrest warrent issued against akbaruddin owaisi

रविवार को किशनगंज के कोचाधामन में आयोजित चुनावी रैली में एमआईएम नेता और तेलंगाना के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए उन्हें दर‌िंदा और शैतान कह डाला था।

गुजरात दंगों के लिए मोदी को जिम्मेदार बताते हुए छोटे ओवैसी ने कहा था कि कोर्ट ने बेशक उन्हें माफ कर दिया हो लेकिन उनके गुनाहों को माफ नहीं किया जा सकता। ओवैसी ने इसके ‌लिए केन्द्र में रही कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा था।

कहा केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने जानबूझकर उस दरिंदे को जेल जाने से बचा लिया। अगर वो चाहते तो उसे उसके किए की सजा दिलवा सकते थे। ओवैसी के इस भाषण को लेकर राजनीतिक दलों में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। भाजपा ने इसकी जबरदस्त आलोचना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed