{"_id":"61f22a636874a079c01d468a","slug":"around-six-people-died-in-amsari-village-buxar-bihar-last-night-under-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में कोहराम: बक्सर में छह लोगों की रहस्यमयी मौत, परिजनों का आरोप- जहरीली शराब ने ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में कोहराम: बक्सर में छह लोगों की रहस्यमयी मौत, परिजनों का आरोप- जहरीली शराब ने ले ली जान
Thu, 27 Jan 2022 10:45 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:45 AM IST
सार
बिहार के बक्सर के अमसारी गांव में बुधवार रात करीब छह लोगों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
बिहार के बक्सर में मौत से कोहराम
- फोटो : ANI
विस्तार
बिहार के बक्सर के अमसारी गांव में बुधवार रात करीब छह लोगों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये सभी मौतें जहरीली शराब के कारण हुई हैं। प्रशासन क्या कर रहा है? अगर शराब पर प्रतिबंध है, तो वे इसे कैसे पी रहे हैं? घटना के बाद बक्सर के एसपी नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चार और लोगों की हालत गंभीर है जिनका कि अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमें छह लोगों की मौत की जानकारी प्राप्त हुई है और इसे लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बिहार के सारण में 22 जनवरी को पांच लोगों की हुई थी मौत
बिहार के सारण जिले में 22 जनवरी को कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। सारण के जिलाधिकारी राजेश मीणा ने बताया था कि अम्नौर और मेकर प्रखंड के कई गांवों से पांच लोगों की मौतों की सूचना मिली है।
विज्ञापन
नवंबर के महीने में भी हुई थी जहरीली शराब पीने से मौत
इससे पहले, जहरीली शराब ने नवंबर के महीने के आसपास पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिलों में 40 से अधिक लोगों की जान ले ली थी। सीएम नीतीश कुमार ने राज्य की महिलाओं से वादा किया था वे राज्य में शराब पर रोक लगा देंगे। उसके एक साल बाद अप्रैल, 2016 में बिहार में शराब की बिक्री और खपत पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था।
विज्ञापन