फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Army clerk caught as thief, elders of village said him to marriage with girlfriend in Bihar

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने समझा चोर, असलियत जानने पर बजी शहनाई

Sat, 14 Jul 2018 02:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sat, 14 Jul 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
Army clerk caught as thief, elders of village said him to marriage with girlfriend in Bihar

बिहार के रोहतास जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को लोगों ने चोर समझ कर पकड़ लिया, वह एक घर में चोरी करने जा रहा था और बाद में उसकी शादी करवा दी। दरअसल वह जिस घर में चुपके से जा रहा था वह उसकी प्रेमिका का घर था। उसे पकड़ने के बाद मामले में गांव के बुजुर्गों ने भी हस्तक्षेप किया और उसकी प्रेमिका से उसकी शादी करा दी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 25 साल का विशाल सिंह महाराजगंज गांव का रहने वाला है। विशाल का संबंध उसके रिश्तेदार भिखारी यादव की बेटी लक्ष्मीना कुमारी से चल रहा था। लक्ष्मीना पड़ोस के गांव बाराडीह की रहने वाली है। दोनों 5 साल पहले एक रिश्तेदार की शादी में मिले थे। हाल ही में विशाल छुट्टी पर घर आया था। उसने बुधवार को चुपके से लक्ष्मीना के घर में घुसने की कोशिश की। उसे यह बात पता थी कि लक्ष्मीना अपने कमरे में अकेली है। उसका कमरा ग्राउंड फ्लोर पर था जबकि घर के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच घर के एक सदस्य ने उसे देख लिया। वह उसे चोर समझकर चिल्लाने लगा कि घर में चोर आ गया है।  विशाल को उन्होंने पकड़ लिया और आस पास गांव के लोग एकत्रित हो गए थे। जब विशाल को लगा कि भीड़ उसे मारने वाली है तो उसके और लक्ष्मीना के पास सच बताने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। विशाल को एक कमरे में बंद कर दिया गया था। इस बात की सूचना उसके परिवार और पुलिस को दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल के दादा पंचु यादव अपने गांव के पूर्व सरपंच और सम्माननीय व्यक्ति हैं। उन्होंने वहां आकर दोनों गांवों की बैठक बुलाई। विशाल और लक्ष्मीना दोनों ही यादव परिवार से थे और एक दूसरे को पहले से जानते थे इसलिए दोनों परिवार उनकी शादी के लिए मान गए। इसके बाद गांव के ही एक पंडित को दोनों की शादी कराने के लिए बुलाया गया।


दोनों की शादी गुरुवार की सुबह हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई। शादी में गांव के लोगों ने शिरकत की। सभी को मिठाई बांटी गई और विशाल अपनी पत्नी के साथ अपने घर लौट गया। विशाल के दादा पंचू यादव ने कहा कि वह बिना दहेज के अपने पोते की शादी करना चाहते थे, उनका ये सपना पूरा हुआ है। शादी में ब्लॉक अधिकारी और स्टेशन हाउस अफसर भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed