फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Another picture of lalu yadav's sons with murder accused viral in social media

पत्रकार हत्याकांड के आरोपियों के साथ लालू के बेटों की एक और तस्वीर हुई वायरल

Tue, 27 Sep 2016 12:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Sep 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
Another picture of lalu yadav's sons with murder accused viral in social media
- फोटो : pti

सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड मामले में अभी तक राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन ही आरोपों के घेरे में थे लेकिन अब इसके छींटें बिहार सरकार में मंत्री लालू यादव के दोनों बेटों तक भी पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व ही बिहार सरकार में स्वास्‍थ्य मंत्री तेज प्रताप के साथ हत्याकांड में आरोपी बनाए गए शार्प शूटर मोहम्मद कैफ की तस्वीरें मीडिया में वायरल हुई ‌थी, इस मुद्दे पर सरकार और पार्टी जैसे तैसे अपना पिंड छुड़ाने की कोशिश कर ही रही थी कि अब एक और आरोपी के साथ तेज प्रताप और तेजस्वी की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गई।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार पत्रकार हत्याकांड के एक अन्य आरोपी जावेद भाठ के साथ तेज प्रताप और तेजस्वी की तस्वीरें सोमवार को बहुत तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने दो दिन पहले ही उक्त आरोपी के घर मारा था छापा

Another picture of lalu yadav's sons with murder accused viral in social media

मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने बीते दिनों सीवान में भाठ के घर पर भी उसकी तलाश में छापामारी की ‌थी। हत्याकांड में भाठ के साथ जिम्मी नाम का एक और आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। जबकि फरार चल रहे अन्य दो आरोपियों मोहम्मद कैफ और सोनू ने कुछ दिनों पहले समर्पण कर दिया था।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही तेज प्रताप के साथ मोहम्मद कैफ की तस्वीर मीडिया में आई थी। हालांकि तेज प्रताप ने उसके साथ किसी तरह के संबंध होने की बात से साफ इंकार किया था। 

लेकिन उन्‍हें तब झटका लगा जब मामले की सुनवाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट ने हत्याकांड के अन्य आरोपी मोहम्मद शहाबुद्दीन के साथ ही तेज प्रताप को नोटिस जारी कर पूछा था कि क्यों न आरोपियों को बचाने के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed