फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Angry mob beat three gangsters killed in Bihar

बिहार: गुस्साई भीड़ ने पीटकर मार डाले 3 बदमाश

Thu, 02 Jul 2015 03:41 PM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
Angry mob beat three gangsters killed in Bihar

बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति इस कदर लचर होती दिख रही है कि लोग फिर जंगलराज की बात करने लगे हैं। तीन दिन पूर्व दो छात्रों की मौत के बाद जहां भीड़ ने स्कूल के डायरेक्टर को बिना वजह पीट पीटकर मार डाला था वहीं बुधवार रात तीन बदमाशों को भी पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। हैरत की बात सभी मामलों में पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है, जैसे उसकी मूक सहमति इनके लिए हो।

विज्ञापन


बुधवार रात बिहार के सीतामढ़ी में बाइक सवार चार बदमाशों ने एक व्यापारी से लूटपाट की। इसका व्यापारी के बेटे अवधेश ने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश फरार होने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच फायरिंग और शोरशराबे की आवाज सुनकर भीड़ घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी। उनकी निगाह भागते बदमाशों पर पड़ी तो लोगों ने उन्हें दबोच लिया। तीन बदमाश भीड़ के हत्थे चढ़ गए जबकि एक भागने में सपल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ में इस कदर गुस्सा था कि तीनों बदमाशों को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन किसी के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं दिखाई।

स्कूल के डायरेक्टर की कर दी थी पीट पीटकर हत्या

Angry mob beat three gangsters killed in Bihar

इससे तीन दिन पूर्व भी बिहार के नालंदा में दो छात्रों की मौत के बाद परिजन और गांव वालों ने उस स्कूल पर हमला बोल दिया था जिसमें दोनों छात्र पढ़ते थे। परिजनों ने स्कूल डायरेक्टर पर बच्चों की हत्या का आरोप लगाया था।

जिसके बाद गुस्साए लोगों ने बड़ी बेरहमी से स्कूल डायरेक्टर देवेन्द्र प्रसाद सिन्हा को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि इस दौरान उनकी एक आंख भी निकाल ली गई। भीड़ ने स्कूल में तोड़फोड़ करते हुए वहां खड़े वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया था।

आरोप है कि भीड़ की यह तालिबानी कार्रवाई पुलिस की आंखों के सामने हुई लेकिन उसने भीड़ को रोकने की कोई कोशिश नहीं की। मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों बच्चों की मौत डूबने के कारण होने की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed