फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   An uncontrolled truck crushed a minor who came to take petrol from Nepal border in Sitamarhi, died

Bihar: सीतामढ़ी में नेपाल बॉर्डर से पेट्रोल लेने आए नाबालिग को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

Fri, 14 Apr 2023 01:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 14 Apr 2023 01:55 PM IST
सार

सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा में नंदीपत उच्च विद्यालय के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने खड़ी बाइक पर बैठे नाबालिग को रौंद दिया। इस हादसे में घायल हुए नाबालिग की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। नाबालिग बाइक से नेपाल के सर्लाही जिले से गुरुवार की रात पेट्रोल लेने सोनबरसा में आया था।

विज्ञापन
An uncontrolled truck crushed a minor who came to take petrol from Nepal border in Sitamarhi, died
मृतक सुभाष कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा में एक अनियंत्रित ट्रक ने खड़ी बाइक पर बैठे नाबालिग लड़के को रौंद दिया। इस हादसे में नाबालिग की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घटना जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के नंदीपत उच्च विद्यालय के पास की है। जहां गुरुवार की रात पेट्रोल पंप पर गाड़ी में पेट्रोल लेने जा रहे नाबालिग को ट्रक ने रौंद दिया। उसके बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को पीछा कर थाने के पास पकड़ लिया और ट्रक तथा चालक को सोनबरसा पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, घायल युवक को बेहोशी की हालत में स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने नाबालिग बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


सूचना पर सोनबरसा थाना पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त करने में जुट गई। हालांकि देर रात तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे परिजनों ने युवक के शव की पहचान की है। मृतक की पहचान पड़ोसी देश नेपाल के सर्लाही जिला अंतर्गत ब्रह्मपुरी गांव पालिका के त्रिभुवन नगर निवासी उपेंद्र साह के इकलौते बेटे सुभाष कुमार (15) के रूप में की गई है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात वह अपने किसी साथी के साथ पेट्रोल लेने के लिए सोनबरसा गया था। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना के वक्त नाबालिग अकेले ही था और स्कूल के पास वह बाइक लगाकर बैठा था। इसी दौरान ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। फिलहाल शव की शिनाख्त होने के बाद सोनबरसा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed