फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ambulance did not arrive in Bettiah even after 3 hours of calling; Patient died after suffering

Bihar: बेतिया में फोन करने के तीन घंटे बाद भी नहीं आई एम्बुलेंस; गंभीर हालत में तड़पता रहा मरीज, आखिर मिली मौत

Mon, 16 Oct 2023 01:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 16 Oct 2023 01:48 PM IST
सार

Bihar News: बेतिया में एम्बुलेंस न मिलने पर एक मरीज की तड़प-तड़प कर मौत होने का मामला सामने आया है।परिजन प्रमोद शाह ने बताया कि डॉक्टर के रेफर करने के बाद मैंने एम्बुलेंस को फोन किया। लेकिन तीन घंटे के बाद भी एम्बुलेंस नहीं पहुंची और मरीज की दर्दनाक मौत हो गई। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Ambulance did not arrive in Bettiah even after 3 hours of calling; Patient died after suffering
पूरे मामले की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार स्वास्थ्य विभाग एक तरफ जहां मरीजों को शत-प्रतिशत स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने का दवा कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ जिले में एम्बुलेंस के अभाव में कई मरीजों की मौत हो रही है। आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन है। कहीं तेल की वजह से एम्बुलेंस बंद पड़ रही हैं, तो कहीं एम्बुलेंस कर्मी की लापरवाही से मरीज की मौत हो रही है।

विज्ञापन


इसी बीच बेतिया में एक बार फिर एम्बुलेंस के अभाव में एक मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामला बगहा पुलिस जिले के कमलनाथ तिवारी अनुमंडलीय अस्पताल का है। वहीं, मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के छोटकी पट्टी गांव निवासी चुन्नीलाल शाह के बेटे जगत शाह (45) के रूप में की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार की अहले सुबह 5:30 बजे जगत साह पैरालीसिस के शिकार हो गए। उसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा ले गए। जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सा पदाधिकारी विद्यानंद पाल ने मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन प्रमोद शाह ने बताया कि डॉक्टर के रेफर करने के तुरंत बाद मेरे द्वारा एम्बुलेंस को फोन किया गया। ताकि हम लोग मरीज को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया ले जा सकें। लेकिन फोन करने के तीन घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। धीरे-धीरे मरीज की स्थिति नाजुक होती गई और वह तड़पता रहा। लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। एम्बुलेंस कर्मी ने आने के लिए 10 से 15 मिनट का समय दिया। लेकिन तीन घंटे बीत जाने के बाद भी उसकी झलक तक देखने को नहीं मिली और तड़पते-तड़पते मेरे मरीज की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed