फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   alert of floods in bihar

कोसी की चाल से सहमा उत्तर बिहार

Sun, 03 Aug 2014 09:43 AM IST
Updated Sun, 03 Aug 2014 09:43 AM IST
विज्ञापन
alert of floods in bihar

उत्तर बिहार के सात जिलों के लोगों पर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है। कोसी एक बार फिर इन्हें तबाह कर सकती है। बताया जा रहा है कि नेपाल में काठमांडू से करीब 200 किमी उत्तर सुनकोसी नदी में भूस्खलन की वजह से जल का बहाव बाधित हो गया है।

विज्ञापन


वहां अस्थायी बांध जैसा बन गया है, जिसमें करीब 12 मीटर पानी जमा हो चुका है। वैसे नेपाल की सेना उस अस्थायी बांध को नियंत्रित विस्फोट के जरिये तोड़ने की कोशिश कर रही है। नेपाली सेना के तीन कंट्रोल विस्फोट से पानी का रिसना शुरू हो गया है और अब तक नदी के जलस्तर में एक मीटर की गिरावट आई है।
विज्ञापन


इधर भारत में इस आशंका से सरकार के हाथ पांव फूल रहे हैं कि अगर यह अस्थायी बांध टूटा तो पानी को भारतीय क्षेत्र में पहुंचने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। इसको देखते हुए भीमनगर बैराज के सारे गेट खोल दिये गये हैं। साथ ही राज्य सरकार ने मधेपुरा, सुपौल, अररिया, मधुबनी, खगरिया, सहरसा और पूर्णिया जिले में अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में तटबंध के बीच बसे गांवों को खाली कराया जा रहा हैं। उधर एनडीआरएफ की टीम सुपौल और मधेपुरा पहुंच गयी है। वहीं बिहार  सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने सेना को अलर्ट कर दिया है। केंद्र की ओर से एनडीआरएफ की सात टीम बिहार भेजी गयी है। साथ ही दरभंगा और पूर्णिया एयरबेस को भी अलर्ट पर रख गया दिया है।

डूब सकते हैं 380 गांव

alert of floods in bihar

कोसी का पानी किस दिशा में और किस धारा में आयेगा, यह भी कहना मुश्किल है। आखिरकार लगभग पांच लाख क्यूसेक पानी को कोसी तटबंध के बीच से ही गुजरना है, यहां 380 गांव बसे हैं। जानकारों का कहना है कि अगर पानी धीरे-धीरे नीचे आया तो जिन इलाकों में कोसी की मुख्यधारा नहीं बहती है, उधर खतरा कम है, मगर तटबंध के बीच रहने वालों के लिए हर हाल में प्रलय है।

नेपाल में भारी वर्षा
नेपाल के धनकुट्टा, धरान, ओखलडुंगा और तपेलजंग में पिछले दो दिनों से जमकर बारिश हो रही है। कोसी में शुक्रवार की रात लगभग डेढ़ लाख क्यूसेक पानी का स्राव हो रहा था। लेकिन बहाव रुकने के बाद नदी का जलस्तर में करीब 10 मीटर की बढ़ोतरी हो गई है और लगभग पांच किमी का इलाका झील में बदल चुका है। कई रिहाइशी इलाके डूब चुके हैं।

नेपाल में बारिश से भूस्खलन, आठ मरे
काठमांडू। नेपाल के पूर्वोत्तर में में भारी बारिश के कारण शनिवार को हुए भूस्खलन में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 40 अन्य घायल हो गए। मृतकों की तादाद बढ़ने की आशंका है क्योंकि भूस्खलन के कारण कई लोगों के लापता होने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि काठमांडू के पूर्वोत्तर में स्थित सिंधुपाल चौक जिले में जूरे के करीब भूस्खलन से मिट्टी का ढेर लग गया है। इस भूस्खलन में दर्जनों घर ढह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed