फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Alcohol smuggling in Bihar's Kishanganj, bottles were hidden under vegetables

Bihar News: सब्जी के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब, पुलिस ने 1153 लीटर जब्त की

Sun, 02 Mar 2025 10:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 02 Mar 2025 10:17 PM IST
सार

किशनगंज पुलिस ने 1153 लीटर विदेशी शराब जब्त कर एक तस्कर गिरफ्तार किया। शराब को सब्जियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने NH-327-E पर वाहन रोककर कार्रवाई की। आरोपी वैशाली जिले का निवासी है, पुलिस ने वाहन भी जब्त कर लिया।

विज्ञापन
Alcohol smuggling in Bihar's Kishanganj, bottles were hidden under vegetables
बिहार के किशनगंज में शराब तस्करी का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज पुलिस ने शराब तस्करी के बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए 1153 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पाठामारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टाटा इंट्रा वाहन से शराब जब्त की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि ठाकुरगंज की ओर से एक वाहन में बड़ी मात्रा में शराब तस्करी की जा रही है। इस पर रविवार दोपहर पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक गति बढ़ाकर भागने लगा। पुलिस टीम ने NH-327-E पर पीछा कर वाहन को रोका। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र राय (35 वर्ष), निवासी गोरगामा, थाना महुआ, जिला वैशाली के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वाहन में शिमला मिर्च और अन्य सब्जियां लदी हैं, लेकिन जब पुलिस ने तलाशी ली तो सब्जियों के नीचे छिपाकर रखी गई विदेशी शराब के कई कार्टून मिले।
विज्ञापन


थाना अध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि छापेमारी दल में पुलिस अधिकारी मणि पासवान, राज कुमार रजक और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने शराब के साथ टाटा इंट्रा वाहन (BR31GB8482) को भी जब्त कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed