फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   airline service started from patna to purnia

पटना से पूर्णिया तक विमान सेवा शुरू

Tue, 06 Nov 2012 03:11 PM IST
पूर्णिया/इंटरनेट डेस्क
पूर्णिया/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 06 Nov 2012 03:11 PM IST
विज्ञापन
airline service started from patna to purnia

पूर्णिया से पटना तक का सफर अब केवल 50 मिनट में पूरा हो सकेगा। मंगलवार से पूर्णिया से पटना और कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू हो जायेगी। विमान द्वारा पटना पहुंचने में 50 मिनट और कोलकाता पहुंचने में केवल 1 घंटा 15 मिनट लगेंगे। अभी इसका परिचालन सप्ताह में केवल दो दिन मंगवाल और शनिवार को होगा। लेकिन आगे सब ठीक रहने पर परिचालन एक दिन और बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन


वायुसेना स्टेशन, चूनापुर के विंग कमांडर विश्वजीत कुमार ने बताया कि स्पिरिट इंडिया का 10 सीटर विमान पूर्णिया से उड़ान भरेगा। इस 10 सीटर विमान में नौ यात्रियों को बिठाया जाएगा। पूर्णिया से पटना का किराया 3,495 रूपये और कोलकाता तक का किराया 4,995 रूपये निर्धारित किया गया है। इस विमान सेवा के प्रबंधन का जिम्मा डीटीडीएस ट्रेवल एवं टूर प्लानार को दिया गया है।
विज्ञापन


परिचालन के समय के बारे में विंग कमांडर ने बताया कि मंगलवार को कोलकाता से पूर्णिया के लिए विमान 11 बजे निकलेगा, जो 12.15 बजे पूर्णिया पहुंचेगा। विमान 12.50 बजे पूर्णिया से पटना के लिए उड़ना भरेगा और 1.40 बजे पटना पहुंचेगा। पटना से 2.20 बजे फिर पूर्णिया के लिए उड़ेगा और 3.10 बजे पूर्णिया पहुंचेगा। फिर 3.30 बजे कोलकाता के लिए उड़ेगा और 5.05 बजे कोलकाता पहुंच जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार के लिए विंग कमांडर ने बताया कि आठ बजे कोलकाता से टेक ऑफ कर 9.15 बजे विमान पूर्णिया पहुंचेगा तथा 9.50 बजे पूर्णिया से उड़कर 10.30 बजे पटना पहुंच जायेगा। 11.10 में फिर पटना से उड़ान भर 12 बजे पूर्णिया पहुंचेगा। फिर विमान 12.20 बजे पूर्णिया से रवाना होकर 1.50 बजे कोलकाता पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed