{"_id":"5b1284fa4f1c1b8d6e8b5d96","slug":"agriculture-minister-radha-mohan-singh-said-farmers-protesting-for-media-trail","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री राधामोहन सिंह बोले- मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं कुछ किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री राधामोहन सिंह बोले- मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं कुछ किसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान आंदोलन को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा है कि ऐसा नहीं है कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मीडिया में आने के लिए कुछ किसान तरह-तरह के उपक्रम कर रहे हैं। देश में करोड़ों की संख्या में किसान हैं और उसमें कुछ किसानों का ये प्रदर्शन मायने नहीं रखता।
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने कहा 'मीडिया में आने के लिए असामान्य कार्य करना होता है। देश में 12-14 करोड़ किसान हैं। हमेशा से ऐसे संगठन रहेंगे जिनमें कुछ हजार लोग होंगे।' कृषि मंत्री से जब पत्रकारों ने सवाल पूछा- 'देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं और मध्यप्रदेश में किसानों का बड़ा आंदोलन चल रहा है।' इसके जवाब में कृषि मत्री ने कहा, ऐसा नहीं है कि हमारी सरकार किसानों के लिए कुछ नहीं किया। मध्यप्रदेश में भी बहुत काम हुए हैं, जहां तक प्रदर्शन की बात है तो कई बार मीडिया में पब्लिसिटी के लिए भी कुछ किसान तरह-तरह के उपक्रम करते रहते हैं।"
विज्ञापन
बिहार के विशेष राज्य की मांग के सवाल पर राधामोहन सिंह ने कहा कि 14वें वित्त आयोग ने बैठक में केंद्र और राज्य के बीच के मामले में राज्यों का कर का हिस्सा बढ़ा दिया था, ऐसे में अब 15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट आने पर इसे देखा जाएगा।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों और किसानों को हो रही असुविधा को लेकर कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार इसको लेकर गंभीर है और इस पर नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में किसान बंद आंदोलन आज से शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश के मंदसौर गोलीकांड के एक साल पूरे होने पर किसान संगठनों द्वारा गांव बंद का एलान हुआ था।