{"_id":"654cc9b56b8aa573bf0b9cdc","slug":"after-the-murder-of-young-man-in-begusarai-an-angry-mob-set-fire-to-private-nursing-clinic-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Begusarai: युवक की हत्या के बाद बवाल, गुस्साई भीड़ ने निजी नर्सिंग क्लीनिक में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Begusarai: युवक की हत्या के बाद बवाल, गुस्साई भीड़ ने निजी नर्सिंग क्लीनिक में लगाई आग
Thu, 09 Nov 2023 05:30 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Thu, 09 Nov 2023 05:30 PM IST
सार
युवक की हत्या के बाद बेगूसराय में बवाल मच गया है। गुस्साई भीड़ ने निजी क्लीनिक को निशाना बनाया और वहां आग लगा दी। हालांकि मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंच गई। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा, घटना के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया है।
विज्ञापन
हत्या के बाद बवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद जमकर बवाल हुआ। जिसके बाद से ही इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। इस दौरान हत्या से नाराज लोगों ने निजी नर्सिंग क्लीनिक में आग लगा दी। घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया दो रुपनगर की है। मृतक युवक की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया एक पंचायत के वार्ड नंबर-दो के रहने वाले चंदन कुमार के रूप में की गई है।
तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि निजी क्लीनिक में गुस्साई भीड़ ने आग लगा दी है। फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हालांकि इलाके में पुलिस लगातार नजर बनाई हुई है। मामले पर एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा, चंदन उपचार के लिए निजी क्लीनिक गया। लेकिन उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया है। आगजनी के बीच दमकल की गाड़ी आग बुझाने में जुटी हुई है, लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है।
इस दौरान मृतक के भाई ने कहा, चंदन की तबीयत खराब थी। जिसके बाद वह एक निजी क्लीनिक में गया। उसे क्लीनिक ने दवाई दी गई। इसी बीच दोनों के बीच विवाद हो गया। भाई ने आरोप लगाया कि झोलाछाप डॉक्टर ने उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी। फिलहाल चकिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।