फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   After lalu yadav got convicted in fodder scam rjd makes master plan for bihar politics

लालू यादव को सजा के बाद सियासत साधने के लिए राजद का मास्टर प्लान

Sat, 06 Jan 2018 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sat, 06 Jan 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
After lalu yadav got convicted in fodder scam rjd makes master plan for bihar politics
लालू प्रसाद यादव
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को साढ़े तीन सजा की सजा सुनाई गई है। सजा के बाद सियासी सरगर्मियां बढ़ेंगी। जिसके लिए राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने कमर कस ली है। राजद नेताओं ने जनता के लिए बीच जाने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी और नेताओं के बयान के बाद राजद के प्लान सामने आ गया है।  
विज्ञापन


राजद के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी में एकजुटता बनाये रखने और लालू की पारंपरिक पारिवारिक राजनीति के जरिए बिहार की राजनीति में पैठ बनाए रखने का योजना तैयार की है। बिहार के सबसे बड़े सियासी परिवार ने लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को अपना नेता मान लिया है और इसी के मुताबिक नई रणनीति पर काम कर रही है।
विज्ञापन


राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्धिकी के मुताबिक, तेजस्वी के नेतृत्व में बिहार में बड़े आंदोलन की तैयारी चल रही है। इसके तहत बिहार के हरेक गांव तक लालू के संदेश को पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो जेल से लालू यादव ने तेजस्वी को एक चिट्ठी भेजी है। पार्टी नेताओं को आभास है कि इस चिट्ठी में तेजस्वी को पार्टी की कमान संभालने और निर्णय लेने के निर्देश दिए गए होंगे। इसलिए लालू के प्रति अपनी निष्ठा साबित करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता भी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को ही पार्टी का चेहरा बना कर पार्टी की रणनीति पर काम करना चाहते हैं। 

राजद की विशेष बैठक बुलाई गई

After lalu yadav got convicted in fodder scam rjd makes master plan for bihar politics
लालू प्रसाद यादव
लालू की चिट्ठी के बाद तेजस्वी ने शनिवार को पार्टी की विशेष बैठक बुलाई। इस बैठक में पार्टी के सभी विधायकों को बुलाया गया। पार्टी के मुख्य सचेतक ललित यादव ने सभी विधायकों को सख्त निर्देश जारी किया कि वह इस बैठक में मौजूद रहें। खबरों के मुताबिक पार्टी कार्यालय द्वारा राज्य, जिला और प्रखंड स्तरीय पार्टी कमेटी और निवर्तमान एवं पूर्व विधायक, सांसद, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों सहित कुल 975 सदस्यों को आमंत्रित किया गया। 

राजद के मास्टर प्लान के तहत न्याय यात्रा निकालेंगे और गांवों की पंचायतों में जाकर पार्टी कार्यकर्ता लालू यादव के संदेश को जनता तक पहुंचाएंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता अलग-अलग समूह बनाकर यात्रा का संचालन करेंगे और सभी इलाकों का दौरा करेंगे।

इस यात्रा के लिए पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों और पदाधिकारियों को मुख्य संचालक का प्रभार दिया जाएगा। इसके लिए पार्टी ने सभी तैयारियां भी पूरी कर ली है। बस इंतजार है तो तेजस्वी यादव के औपचारिक मुहर की।

गौरतलब है कि 23 दिसंबर को रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद यादव को देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में दोषी करार दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed