फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   After five days of marriage a bride absconds with lover in Gopalganj Bihar

रिश्ते शर्मसार: शादी के 5 दिन बाद बुआ के बेटे संग दुल्हन फरार, पति लगा रहा पत्नी को खोजने की गुहार

Sun, 21 Mar 2021 11:52 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 21 Mar 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
After five days of marriage a bride absconds with lover in Gopalganj Bihar
बिहार में शादी के पांच दिन बाद प्रेमी संग भागी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

बिहार से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को ताक पर रखे जाने का मामला सामने आया है। राज्य के गोपालगंज जिले में शादी के पांच दिनों बाद ही विवाहिता अपने बुआ के बेटे संग फरार हो गई। बताया जा रहा है कि यह प्रेमी जोड़ा पहले भी भाग चुका है। दरअसल, विवाहिता के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सगाई के दूसरे दिन भी अपने बुआ के बेटे संग भाग गई थी। हालांकि, बाद में उसे समझा-बुझाकर वापस बुलाया गया और शादी के लिए राजी किया गया था।  

विज्ञापन

लड़की की सहमति के बिना कराई गई उसकी शादी

यह पूरा मामला जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि लड़की का अपनी बुआ के बेटे के साथ प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। लड़की की शादी बिना उसकी सहमति के दूसरी जगह पर तय कर दी गई। ऐसे में वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। इसके बाद परिवार वाले उसे समझा कर वापस ले आए थे, लेकिन अब शादी के पांच दिन बीतते ही वह फिर से प्रेमी के साथ फरार हो गई।

इस मामले में पीड़ित पति का कहना है कि वह पत्नी को ढूंढने के लिए बार-बार थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद सारण मंडल के डीआईजी ने मामले में संज्ञान लिया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में पीड़ित पति की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सगाई के दूसरे दिन भी भाग चुकी थी पत्नी

शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 22 फरवरी 2021 को उसकी शादी मांझागढ़ थाना क्षेत्र के गांव की एक लड़की से हुई थी। पीड़ित का कहना है कि इसके पहले सगाई के दूसरे दिन भी उसकी पत्नी अपनी बुआ के बेटे के साथ भाग गई थी। बाद में उसे समझा कर वापस लाया गया था। पीड़ित का कहना है कि लड़की के माता-पिता के कहने पर बिना किसी दहेज के शादी हुई थी, लेकिन शादी के पांच दिन बाद ही वह फिर से अपनी बुआ के बेटे के साथ फरार हो गई। पति ने पुलिस से अपील की है कि वह उसकी पत्नी को जल्द से जल्द ढूंढ कर घर वापस ले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed