फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Advocate arrested for molestation: Girl crying on last day of internship accuses senior

बहुत खूबसूरत हो, इसलिए रात में रोकता था: इंटर्नशिप के बाद लॉ छात्रा से 'गुरुदक्षिणा' मांगने वाला वकील गिरफ्तार

Sat, 24 Dec 2022 01:28 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sat, 24 Dec 2022 01:28 PM IST
सार

पटना हाईकोर्ट के एक वकील को शास्त्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने इंटर्नशिप के अंतिम दिन लॉ की छात्रा को कमरे में बंद करने की कोशिश की। जबरदस्ती गले लगाकर कहने लगा- आप बहुत खूबसूरत हो, आई लव यू...डरो मत, यही गुरुदक्षिणा है।

विज्ञापन
Advocate arrested for molestation: Girl crying on last day of internship accuses senior
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

अगर यह साबित हो गया तो बिहार के अधिवक्ताओं को शर्मशार होना पड़ेगा। फिलहाल, शर्म के लिए यह कम नहीं कि एक अधिवक्ता को लॉ इंटर्न छात्रा से छेड़खानी में गिरफ्तार किया गया है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि 25 दिनों के इंटर्नशिप के अंतिम दिन सीनियर वकील ने उसके दोस्त को नीचे भेज दिया और जबरन ऑफिस में अपने पास बिठा लिया। फिर दरवाजा बंद करने कहा तो छात्रा ने आपत्ति जताई। छात्रा के अनुसार, वकील ने मुझे बहुत खूबसूरत बताते हुए गले लगा लिया। फिर आई लव यू भी बोला और यह भी कहा- "इसी कारण मैं आपको रोज देर तक ऑफिस में रोकता था।" छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि सीनियर उसे जबरन बेडरूम मे ले जा रहे थे, कहने लगे- "डरो मत, यही गुरुदक्षिणा है।" किसी तरह वह निकल सकी। लॉ की छात्रा ने जब यह सब बताया तो पुलिस ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज करते हुए वकील को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को अधिवक्ता का बयान दर्ज करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया हो रही है।

विज्ञापन


रोती हुई निकली, फिर हिम्मत कर थाने पहुंची
प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित छात्रा उच्च न्यायालय के वकील निरंजन सिंह के निवास स्थल गजाधर कैलाश अपार्टमेंट में जाकर 25 दिनों से इंटर्नशिप कर रही थी। इंटर्नशिप के आखिरी दिन 23 दिसंबर को करीब साढ़े 10 बजे उसे बुलाया गया था। अंदर जाने के कुछ देर बाद वह वहां से रोती हुई बाहर निकली। दोस्त और आसपास मिले लोगों ने उससे कारण पूछा तो घटना की जानकारी मिली। फिर उसने 112 नंबर पर कॉल भी किया और लोगों की मदद से शास्त्रीनगर थाने पहुंची। 
विज्ञापन


नीचे आवास, ऊपर कार्यालय रखा है वकील ने
पीड़िता ने अपने परिजनों और कॉलेज प्रबंधन को बताया कि आरोपी वकील निरंजन सिंह का गजाधर कैलाश अपार्टमेंट में नीचे आवास और ऊपर कार्यालय है। जब वह अंतिम दिन उसके पास पहुंची तब आरोपी वकील ने उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। किसी तरह से वह खुद को बचाते हुए वह वहां से भागी। शास्त्रीनगर थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने बताया कि पीड़िता के आरोप पर आरोपी वकील निरंजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का बयान कलमबंद किया जा रहा है। इसके बाद निरंजन सिंह को जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed