फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   acquire PG degree also needed to serve at least three years in the state hospital

कोर्स खत्म होने के बाद सरकारी अस्पतालों में देनी होगी सेवा, नहीं तो लगेगा 25 लाख का जुर्माना

Thu, 13 Apr 2017 12:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Thu, 13 Apr 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
acquire PG degree also needed to serve at least three years in the state hospital
सरकारी अस्पताल, पटना - फोटो : ht

बिहार राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों से पीजी करने के बाद छात्रों को तीन साल तक सरकारी अस्पतालों में सेवा देनी होगी। ऐसा नहीं करने पर छात्रों को जुर्माना भरना पड़ेगा।

विज्ञापन


जो छात्र पीजी करते समय कोर्स को बीच में छोड़ देते हैं, उनको 15 लाख का जुर्माना लगेगा। जबकि जो छात्र पीजी करने के बाद यदि तीन साल तक सरकारी अस्पतालों में सेवा नहीं देते उनपर 25 लाख का जुर्माना लगेगा। इसके लिए छात्रों को एडमिशन के समय बाउंड भी साइन करना होगा।
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बुधवार को कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला लिया गया। कैबिनेट विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मलहोत्रा ने कहा कि एडमिशन समाप्त होने के बाद भी छात्र कोर्स बदलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीजी कोर्स में आवेदन करने वाले छात्र अन्य संस्थानों में भी आवेदन करते हैं, जिससे कई सीटें खाली रह जाती है। राज्य में 6 मेडिकल कॉलेज हैं। पीजी कोर्स में कुल 477 सीटें हैं और हरेक साल लगभग 450 छात्र पास करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed