फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Accused of murder of jewelery businessman absconding in Rohitsa EX BJP MLA Lalan met victim's family

Bihar News: ज्वेलरी कारोबारी की हत्या, परिवार से मिले पूर्व BJP विधायक ललन, अफसरों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Sun, 25 Aug 2024 05:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 25 Aug 2024 05:42 PM IST
सार

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक ललन पासवान ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि वे  पुलिसकर्मियों की निष्क्रियता की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे। 

विज्ञापन
Accused of murder of jewelery businessman absconding in Rohitsa EX BJP MLA Lalan met victim's family
पीड़ित परिवार से मिले भाजपा के पूर्व विधायक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के बड्डी थाना क्षेत्र में 22 अगस्त को  थाने से महज चंद गज की दूरी पर हुई ज्वेलरी कारोबारी की हत्या के बाद इलाके में अब भी सनसनी फैली हुई है। भाजपा नेता और चेनारी के पूर्व विधायक ललन पासवान रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान वे गुस्से में नजर आए, उन्होंने अपनी ही सरकार के प्रशासन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने रोहतास एसपी की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घटना के कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जबकि पीड़ित परिवार और ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन


हत्या के आरोपी अब तक फरार
दरअसल, 22 अगस्त की देर शाम आलमपुर से अपनी ज्वेलरी दुकान बंद कर घर लौट रहे सिकुही निवासी सूरज सोनी की हत्या कर दी गई थी। बदमाश उनसे साने-चांदी के आभूषण और नगदी लूटकर फरार हो गए थे। थाने से कुछ दूरी पर हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना के अगले दिन आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर थाने का घेराव कर दिया था। इस दौरान पुलिस और प्रर्दशनकारियों के बीच हुई झड़प में एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हो गए थे।
विज्ञापन

 
सीएम से करेंगे शिकायत
पूर्व विधायक ललन पासवान ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि वे  पुलिसकर्मियों की निष्क्रियता की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed