{"_id":"61aa1073ef825f501826a834","slug":"accused-of-molested-and-abduction-on-13-year-old-girl-arrested-from-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: 13 वर्षीय नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म के आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: 13 वर्षीय नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म के आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार
Fri, 03 Dec 2021 06:11 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 03 Dec 2021 06:11 PM IST
सार
नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले को संजीदगी से लेते हुए एक विशेष टीम गठित की गई थी जिसने तुरंत कार्रवाई की।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : social media
विस्तार
हरियाणा के भिवाडी जिले की महिला थाना पुलिस ने 13 वर्षीय बालिका को बहला-फुसला कर अगवा करने व दुष्कर्म करने के मामले में बिहार के छपरा जिले के थाना अमनौर निवासी आरोपी नीतू कुमार पुत्र ब्रजकिशोर (22) को गिरफ्तार कर लिया। भिवाड़ी एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि 20 नवंबर को मूल रूप से बिहार निवासी व मौजूदा समय में भिवाड़ी में रहने वाली 13 वर्षीय बालिका के पिता ने महिला थाने में आरोपी नीतू कुमार के खिलाफ बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने की एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले को संजीदगी से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुण मच्या व डीएसपी रोहिताश देवेन्दा और थानाधिकारी महिला थाना रमाशंकर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
एसपी ने बताया जांच के दौरान आरोपी नीतू कुमार के मोबाइल नंबरों की सीडीआर व वर्तमान लोकेशन निकलवाई गई और मुखबिरों को एक्टिव किया गया। गठित टीम ने बिहार में मुलजिम के पैतृक स्थान व अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की। कई सूचनाओं और रिश्तेदारों के मोबाइल नंबरों की लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपी नीतू कुमार को थाना अमनौर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।