फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   according to the election phases bjp will update the list of star campaigners in bihar election

बिहार चुनाव: चरणों के हिसाब से स्टार प्रचारकों की सूची अपडेट करेगी भाजपा

Tue, 13 Oct 2020 03:59 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 13 Oct 2020 03:59 AM IST
विज्ञापन
according to the election phases bjp will update the list of star campaigners in bihar election
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

बिहार प्रदेश भाजपा ने कहा है कि बिहार में चुनाव के चरणों के अनुसार पार्टी अपने प्रचारकों की सूची को अपडेट करेगी। पार्टी ने कहा कि लोगों को गुमराह करने वाली खबरों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

विज्ञापन


दरअसल पार्टी ने रविवार को 30 स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की है उसमें राजीव प्रताप रूडी और सैयद शाहनवाज हुसैन का नाम गायब है। इस पर कानाफूसी को देखते हुए पार्टी को अगले दिन सफाई देनी पड़ी। पार्टी की ओर से कहा गया है कि यह केवल एक सूची है, विभिन्न चरणों के अनुसार सूची को संशोधित किया जाएगा।
विज्ञापन



52,000 मतदाताओं ने पहले चरण में पोस्टल बैलट चुना
निर्वाचन आयोग ने सोमवार को बताया कि बिहार में 80 साल से ज्यादा उम्र और अशक्त 52,000 मतदाताओं ने पोस्टल बैलट के जरिये मतदान करने का चुनाव किया है। राज्य में पहले चरण में मतदान 28 अक्तूबर को है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए बीएलओ ने 16 जिलों के 71 निर्वाचन क्षेत्रों में दोनों श्रेणियों के चार लाख मतदाताओं से संपर्क साधा। उसमें से 52000 लोगों ने इस विधि से मतदान का चयन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed