फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Accident News : Brother-in-law and sister-in-law died in road accident today Gaya Bihar Police

Accident News : भीषण सड़क हादसे में देवर-भाभी की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Sat, 11 Jan 2025 09:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 11 Jan 2025 09:41 PM IST
सार

Road Accident : देवर भाभी और एक बच्चा तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी अचानक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें देवर और भाभी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Accident News : Brother-in-law and sister-in-law died in road accident today Gaya Bihar Police
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गया में एक भीषण सड़क हादसे में देवर-भाभी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्वजनों में कोहराम मच गया। घटना टिकारी-मऊ मुख्य मार्ग पर चिरैली मोड़ के पास की है। मृतकों की पहचान कुर्था थाना क्षेत्र के टाली गांव निवासी सुखलाल साव के पुत्र मुकेश कुमार (30) और शंभु साव की पत्नी उषा कुमारी (28) के रूप में हुई है। घायल बच्चा शंभु साव का 12 वर्षीय पुत्र है, जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मृतक उषा कुमारी और मुकेश कुमार रिश्ते में देवर-भाभी थे। घटना के समय वे अपने गांव से टिकारी स्थित किराए के मकान पर लौट रहे थे।

विज्ञापन


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि चारा लदे बड़े वाहन और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला और पुरुष को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही टिकारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed