फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Accident News: After husband wife died in road accident today in nalanda bihar news during morning walk

Bihar News: जैसे पहले पिता की मौत, वैसे मां भी चली गईं; इस हादसे के बाद बच्चों की बदकिस्मती पर बात कर रहे लोग

Mon, 16 Oct 2023 11:39 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 16 Oct 2023 11:39 AM IST
सार

Accident News: तेलहाड़ा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला के मौत की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
Accident News: After husband wife died in road accident today in nalanda bihar news during morning walk
मृतका मिंतर देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के नालंदा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सोमवार को एक महिला की मौत हो गई। मामला तेलहाड़ा थाना क्षेत्र के चमर बीघा एकंगरसराय जहानाबाद मुख्य मार्ग का है। मृतका की पहचान चमर बीघा गांव निवासी दिवंगत बिरजू बिंद की पत्नी मिंतर देवी (38) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मृतका के परिजन ने बताया कि अहले सुबह मिंतर देवी सुबह की सैर के लिए घर से निकली थी। इसके बाद गांव के बाहर जहानाबाद जाने वाले मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। अन्य ग्रामीण जब सुबह टहलने निकले तो महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


अस्पताल के बाहर खड़े गमगीन परिजन


करीब 10 साल पहले मिंतर देवी के पति की भी सड़क हादसे में ही मौत हो गई थी। वहीं, इस घटना के बाद तीन बच्चों के सिर से पहले पिता और अब मां का साया भी उठ गया है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


तेलहाड़ा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला के मौत की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। परिजनों के द्वारा मुआवजा की मांग को लेकर थोड़ी देर के लिए सड़क जाम भी किया गया था। लेकिन समझा-बुझा कर मामले को शांत करा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed