फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Accident on Marine Drive : Car collides with divider on Marine Drive in Patna, driver died.

Accident on Marine Drive : पटना के मरीन ड्राइव पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, चालक की हुई मौत

Thu, 15 Feb 2024 10:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 15 Feb 2024 10:53 PM IST
सार

Bihar : पटना के मरीन ड्राइव पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में गाड़ी के चालक की जिस तरह से मौत हुई है, वह आपके लिए एक सबक है। 

विज्ञापन
Accident on Marine Drive : Car collides with divider on Marine Drive in Patna, driver died.
मरीन ड्राइव पर भयंकर सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना के अटल पथ स्थित मरीन ड्राइव पर गुरुवार की देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में सड़क के किनारे लोहे के डिवाइडर का एक छड़ चालक के कंधे में जा घुसा। इस हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अनियंत्रित होकर साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जो बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पाटलिपुत्र थाने का पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

विज्ञापन


अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लोहे से जा टकराई कार  
घटना के संबंध में पाटलिपुत्र थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक कार तेजी से दीघा की तरफ से आ रही थी। अचानक मरीन ड्राइव के पास अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे लोहे से जा टकराई। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डिवाइडर का एक लोहा चालक के कंधे में घुस गया। इस घटना में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर उपस्थित लोगों की वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मृतक को गाड़ी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पटना के पीएमसीएच भेजा है। पाटलिपुत्र थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान दीघा निवासी कामाख्या प्रसाद के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर घंटों तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed