फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   aap to contest all 243 seats in bihar assembly election says sanjay singh

Bihar Election 2025 : महागठबंधन से अलग 'इंडिया' की राह; AAP का एलान, खान सर से भेंट चर्चा में

Tue, 17 Jun 2025 09:22 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 17 Jun 2025 09:22 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। यह निर्णय पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और बिहार इकाई के साथ चर्चा के बाद लिया गया है।
 

विज्ञापन
aap to contest all 243 seats in bihar assembly election says sanjay  singh
संजय सिंह के साथ खान सर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने मंगलवार को ऐलान किया कि पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और बिहार प्रदेश समिति से विचार  विमर्श के बाद लिया गया है। संजय सिंह ने कहा, "बिहार की सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। यह फैसला अरविंद केजरीवाल और बिहार समिति से विस्तृत चर्चा के बाद लिया गया है।"
विज्ञापन


यह घोषणा ऐसे समय पर हुई जब दिल्ली में चल रही अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के विरोध में पटना में आम आदमी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान संजय सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर दिल्ली में झुग्गियों और दुकानों को तोड़े जाने की कार्रवाई को रोकें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "दिल्ली में बिहार के लोगों की दुकानों और घरों को गिराया जा रहा है। मुख्यमंत्री को इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से बात करनी चाहिए। ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ का वादा किया गया था, लेकिन अब उन्हीं झुग्गियों को उजाड़ा जा रहा है।" संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा, "दिल्ली में विश्वासघात, बिहार में दोस्ती  ये नहीं चलेगा। जो भाजपा दिल्ली से बिहारी भाइयों को खदेड़ रही है, उसे बिहार से खदेड़ दो। दिल्ली में बिहार के लोगों के घरों को तोड़े जाने के खिलाफ पटना में विशाल प्रदर्शन हुआ।"
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मछलियों से भरी वैन सड़क पर पलटने से मची लूट, पुलिस ने मौके से लोगों को खदेड़ा, चालक घायल

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर या नवंबर में होने की संभावना है, हालांकि अभी तक चुनाव आयोग ने आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं की है। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में NDA गठबंधन के पास 131 विधायक हैं, जिनमें भाजपा के 80, जदयू के 45, हम (सेक्युलर) के 4 और 2 निर्दलीय विधायकों का समर्थन शामिल है। वहीं विपक्षी INDIA गठबंधन के पास 111 विधायक हैं, जिसमें राजद  77, कांग्रेस  19, भाकपा (माले)  11, माकपा  2 और भाकपा  2 विधायक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed