{"_id":"64059b4f57ef5f67500f9de5","slug":"a-young-man-raped-a-minor-in-bettiah-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेतिया में घर के बाहर से नाबालिग को उठाकर युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेतिया में घर के बाहर से नाबालिग को उठाकर युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 06 Mar 2023 01:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:20 PM IST
सार
बेतिया शहर के एक मोहल्ले में बीती रात एक युवक घर के बाहर से नाबालिग को जबरदस्ती उठा ले गया और दुष्कर्म को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
बेतिया थाने में दुष्कर्म का मामला
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया शहर के एक मोहल्ले में रविवार की रात एक युवक ने 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म किया है। घर से बाहर निकली लड़की को युवक जबरदस्ती खींचकर एक गली में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके भाई और मां ने आरोपी युवक जीतू कुमार को पकड़ने का प्रयास किया लिया, लेकिन वह बचकर भाग निकला। मामले में नगर पुलिस पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच करा रही है।
जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 11 बजे पीड़िता के घर के लोग खाना खा रहे थे। इसी बीच पीड़िता घर से बाहर निकली। तभी घर के बाहर मौजूद आरोपी जीतू कुमार ने उसे पकड़ लिया और एक गली में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने की आवाज सुनकर उसकी मां, भाई और चाचा बाहर निकले और आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन आरोपित उनके चंगुल से भाग निकला। घर वालों ने नगर पुलिस से मामले की शिकायत की है। इस बाबत सदर एसडीपीओ मुकुल कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।