फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A woman from Gorakhpur was kept hostage in Jamui for nine months; Dial 112 team freed her

Bihar News: नौ महीने से जमुई में बंधक बना कर रखी गई थी गोरखपुर की एक महिला; डायल 112 की टीम ने कराया मुक्त

Wed, 26 Jul 2023 04:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 26 Jul 2023 04:13 PM IST
सार

टाउन थाना क्षेत्र के भछियार मोहल्ले से बुधवार को डायल 112 पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि एक महिला को कुछ लोगों द्वारा बंधक बनाकर रखा हुआ है। उसके बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उसके बाद महिला और साथ ही युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

विज्ञापन
A woman from Gorakhpur was kept hostage in Jamui for nine months; Dial 112 team freed her
महिला को छुड़ाने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई में डायल 112 पुलिस की टीम ने बुधवार को टाउन थाना क्षेत्र के भछियार मोहल्ले से नौ महीने तक बंधक बना कर रखी गई एक महिला को मुक्त कराया है। हालांकि मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। वहीं, बंधक रहने वाली महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला के कुशीनगर निवासी नेरू निशा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दरअसल, बुधवार को टाउन थाना क्षेत्र के भछियार मोहल्ले से डायल 112 पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि एक महिला को कुछ लोगों द्वारा बंधक बनाकर रखा हुआ है। वहीं, सूचना के आधार पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उसके बाद महिला और साथ ही युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान महिला नेरू निशा ने पुलिस को बताया कि वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कुशीनगर की रहने वाली है। उसने बताया कि जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के भछियार मोहल्ला निवासी अजय पासवान ने उसका उत्तर प्रदेश से अपहरण किया है। साथ ही जबरन उसके साथ शादी करके नौ महीने से उसे अपने घर में बंधक बनाकर रखा हुआ है। उसने बताया कि उसे घर से बाहर भी निकलने नहीं दिया जाता था। इस कारण वह पुलिस में शिकायत नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस पूछताछ में भछियार मोहल्ला निवासी अजय पासवान ने बताया कि एक साल पहले मोबाइल पर एक मिस कॉल आया था। जब उसने कॉल बैक किया तो नेरू निशा से बात हुई। उसके बाद दोनों में मोबाइल पर अक्सर बात होने लगी। बात होते-होते एकदूसरे से प्यार भी करने लगे। वहीं, 17 नवंबर 2022 को नेरू निशा मिलने जमुई चली आई। उसके बाद पटना जिले के मोकामा मंदिर में जाकर दोनों ने शादी कर ली। फिर दोनों जमुई टाउन थाना क्षेत्र के भछियार मोहल्ला स्थित अपने घर पर रहने लगे। बरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed