फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A speeding pickup collided with a vehicle full of passengers returning from Ganga bath in Jamui, 15 injured

Bihar: गंगा स्नान कर लौट रहे यात्रियों से भरे वाहन में तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, 15 घायल; सभी पटना रेफर

Wed, 26 Jul 2023 07:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 26 Jul 2023 07:04 PM IST
सार

Biha News: लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सुचना मिली है। उसमें कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचवाया है। साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
A speeding pickup collided with a vehicle full of passengers returning from Ganga bath in Jamui, 15 injured
अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई में बुधवार की दोपहर सुल्तानगंज से गंगा स्नान कर लौट रहे यात्रियों से भरे एक मैजिक वाहन में तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मैजिक वाहन पर सवार कुल 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना जमुई-मुंगेर मुख्य मार्ग एनएच 333 स्थित गंगटा के पास हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां सभी घायलों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

विज्ञापन


सभी घायलों की पहचान जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बघमा गांव निवासी विवेक कुमार, सरिता देवी, मथुरा यादव, पनमा देवी, बटन यादव, लालू कुमार, नीरज कुमार, साजन कुमार, टिपनी देवी, सुनील कुमार, रानी देवी, अंजनी कुमारी, सुधीर यादव, गणेश कुमार और नंदन यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उक्त सभी लोग गंगा स्नान के लिए मैजिक वाहन पर सवार होकर सुल्तानगंज गए थे। वहां से लौटने के दौरान दोपहर जमुई मुंगेर मुख्य मार्ग स्थित गंगटा के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मैजिक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मैजिक वाहन पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घटना की जानकारी लक्ष्मीपुर थाने को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सुचना मिली है। उसमें कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचवाया है। साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed