फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A speeding car collided with a tractor standing on roadside in Samastipur, driver killed, three injured

Bihar: समस्तीपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत, तीन सवार घायल

Tue, 25 Apr 2023 02:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 25 Apr 2023 02:25 PM IST
सार

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसा देर रात हुआ है। मामले की जानकारी के बाद शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराया गया है। जहां पर हादसा हुआ है वहां सड़क पर काफी तीखा मोड़ है। माना जा रहा है कि वाहन की स्पीड काफी तेज रहने के कारण वाहन चला रहे युवक का संतुलन खो गया और गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई।

विज्ञापन
A speeding car collided with a tractor standing on roadside in Samastipur, driver killed, three injured
अस्पताल के बाहर खड़े परिजन और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर में सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से एक तेज रफ्तार कार जा टकराई। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य सवार घायल हो गए। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अखनूर मोड़ के पास हुई। मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रतवारा गांव निवासी विकास कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजन शोक में डूब गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विकास अपने ननिहाल कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ही मूसापुर गांव में लंबे समय से रहता था। रात करीब दो बजे वह अपने तीन मित्रों के साथ एक कार से समस्तीपुर पूसा पथ स्थित अपने एक संबंधी के घर पर जा रहा था। इसी दौरान चकनूर गांव के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। इस घटना में कार चला रहा विकास गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, कार में बैठे अन्य लोग भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



मृतक विकास कुमार की फाइल फोटो

इसके बाद हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने सभी घायलों को धर्मपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद मामले की जानकारी विकास के परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसा देर रात हुआ है। मामले की जानकारी के बाद शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराया गया है। जहां पर हादसा हुआ है वहां सड़क पर काफी तीखा मोड़ है। माना जा रहा है कि वाहन की स्पीड काफी तेज रहने के कारण वाहन चला रहे युवक का संतुलन खो गया और गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। उन्होंने कहा कि घटना के बाद इस मामले में दोनों वाहन जब्त कर लिए गए हैं। घटना को लेकर यूडी केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed