फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A massive collision between a tractor and an auto in Banka

Hit and Run: ट्रैक्टर ने टेम्पो सवार दो सगी बहनों की जान ली, 11 जख्मी; बिहार के बांका में हादसा देख लोग सन्न

Thu, 04 Jan 2024 04:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 04 Jan 2024 04:57 PM IST
सार

Banka: बांका जिले में सड़क दुर्घटना का दर्दनाक मामला सामने आया है। इस हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई। वहीं, ऑटो पर सवार एक महिला समेत ग्यारह लोग जख्मी हो गए, जिनमें दो युवकों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
A massive collision between a tractor and an auto in Banka
बांका में हादसे से कुछ समय पहले दोनों बहनों की तस्वीर और हादसे के बाद की स्थिति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरपुर-बांका मुख्य पथ पर महगामा मोड़ के समीप ऑटो एवं ट्रैक्टर वाहन की टक्कर में ऑटो पर सवार महिला समेत ग्यारह लोग जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांका जिला के एकसिंघा गांव निवासी सतनारायण मंडल की अपने मां के श्राद्ध कार्यक्रम संपन्न होने के बाद गुरूवार की सुबह अपने पूरे परिवार के साथ सुल्तानगंज गंगा स्नान करने गये थे। जहां से वापस ऑटो पर सवार होकर अमरपुर-इंगलिश मोड़ होते हुए अपने गांव एकसिंघा जा रहे थे, तभी महगामा मोड़ के समीप विपरित दिशा से आ रहे ट्रैक्टर वाहन ने अनियंत्रित होकर ऑटो में धक्का मार दिया।

विज्ञापन


उपचार के लिए रेफरल अस्पताल भिजवाया
बता दें कि इस घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी थाने में दी। जानकारी मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार, महिला दरोगा ज्योति रानी, दरोगा चंचल कुमार पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए रेफरल अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


बेहतर उपचार के लिए भागलपुर रेफर
जहां रेफरल अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी डॉ रायबहादुर ने जख्मी सतनारायण मंडल की 22 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी और 20 वर्षीय पुत्री श्वेता कुमारी को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से जख्मी मृतका के बहनोई भारती कित्ता निवासी छोटु मंडल तथा ऑटो चालक निरंजन यादव का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों में कोहराम
दो सगी बहनों की मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही एकसिंघा गांव के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गये। जिसके बाद अस्पताल में मौजूद प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने शव का पंचनामा करते हुए पुलिस अभिरक्षा में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed