फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A married woman living in a rented house hanged herself

Bihar: किराए के घर में रह रही एक विवाहिता ने लगाई फांसी, शव के पास से दो मोबाइल बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 29 Feb 2024 01:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 Feb 2024 01:25 PM IST
सार

Bihar: बेतिया में एक विवाहिता ने फंदे से लटकर अपनी जान गंवा दी है। घटना जिले के कालीबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम करगहिया कॉलोनी की है। घटनास्थल से पुलिस ने दो मोबाइल फोन को भी बरामद किया है, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। 

विज्ञापन
A married woman living in a rented house hanged herself
किराए के घर में रह रही एक विवाहिता ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच अस्पताल बेतिया भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं मृतका की पहचान कालीबाग के राजेंद्रनगर निवासी उपेंद्र कुमार के 25 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी के रूप में की गई है।

विज्ञापन

इधर, स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना पर पहुंचे कालीबाग थाना के थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदू, दारोगा अनल सिंह दल-बल के साथ पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए है। बताया जाता है कि अंदर से दरवाजा बंद था। पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर फंदे से शव को नीचे उतारकर शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि उर्मिला 6 दिन पूर्व गायत्री देवी पति स्व कन्हैया प्रसाद के मकान में किराए पर रहने आई थी। उसका पति भी साथ में रहता था। विवाहिता ने किस परिस्थिति में आत्महत्या की है, उसका पता लगाया जा रहा है। घटना के समय वह घर में अकेले थी। थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदू ने बताया कि उर्मिला उपेंद्र की दूसरी पत्नी थी। वो राजिस्टार कॉलोनी में किराए पर रूम लेकर अकेली रहती थी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed