फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A man beat his sister and pregnant niece first at home and then in the hospital in Bettiah

Bihar: बहन और गर्भवती भांजी को घर में पीटा, इलाज कराने अस्पताल पहुंचीं तो यहां भी घुसकर मारा

Mon, 19 Jun 2023 08:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 19 Jun 2023 08:10 PM IST
सार

पीड़िता शायदा खातून ने बताया कि रामनगर-नरकटियागंज रोड किनारे 16 कट्टा भूमि है। उस पर उनके भाई नजीर शेख उनके पट्टीदार के साथ मिलकर अवैध रूप से कब्जा करने के लिए दीवार खड़ी कर रहे थे। मना करने पर नजीर शेख और अन्य लोग गाली-गलौज करके मारपीट करने लगे। इस दौरान उन लोगों ने धारदार हथियार से वार कर दोनों मां-बेटी को घायल कर दिया।

विज्ञापन
A man beat his sister and pregnant niece first at home and then in the hospital in Bettiah
अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़ित बेटी और मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में पहले से चल रहे भूमि विवाद को लेकर नजीर शेख ने अपनी आठ महीने की गर्भवती भांजी और बहन को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों का इलाज बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। घटना शनिवार शाम की है। घायलों की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के बिनवलिया गांव निवासी अरमान खान की पत्नी शायदा खातून (65) और उनकी गर्भवती बेटी खुशबू खानम (22) के रूप में हुई है। अस्पताल उपाधीक्षक देवाकांत मिश्रा ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


पीड़िता खुशबू ने बताया कि शनिवार देर शाम वह अपनी अम्मी के साथ खाना खा कर घर के बाहर बैठी हुई थी। उसी दौरान उसके मामा नजीर शेख उसके गांव के कुछ लोगों के साथ आए और दोनों को मारने पीटने लगे। इस हमले से वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हो हल्ला होने पर उसके आसपास के अन्य लोग आए, तब तक सभी भाग गए। उसके बाद उसका भाई दोनों को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज लेकर गया। जहां फिर उसके मामा अस्पताल पहुंच गए और इलाज के दौरान दोनों को मारने पीटने लगे। इस घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


पीड़िता शायदा खातून ने बताया कि रामनगर-नरकटियागंज रोड किनारे 16 कट्टा भूमि है। उस पर उनके भाई नजीर शेख उनके पट्टीदार के साथ मिलकर अवैध रूप से कब्जा करने के लिए दीवार खड़ी कर रहे थे। मना करने पर नजीर शेख, सबाज शेख, सगीर शेख, चांदतारा खातून, असीब खातून, कामील खान, कलीमुल्लाह खान और अन्य गाली-गलौज करके मारपीट करने लगे। इस दौरान उन लोगों ने धारदार हथियार से वार कर दोनों मां-बेटी को घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि इस बीच बचाव करने पहुंच परिजनों से भी मारपीट की गई। नरकटियागंज अस्पताल में भी उनके साथ मारपीट हुई। बाद में चिकित्सकों ने उन्हें बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। इधर, अस्पताल ओपी प्रभारी श्यामकिशोर यादव ने बताया कि जख्मी का फर्द बयान लिया जाएगा। फर्द बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाना को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed