{"_id":"66b4b8d2f3693c2fca02057d","slug":"a-drunken-husband-beat-his-wife-to-death-in-bettiah-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: शराबी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार; बेतिया का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: शराबी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार; बेतिया का मामला
Thu, 08 Aug 2024 05:53 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:53 PM IST
सार
Bihar Crime: बेतिया में एक शराबी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया में एक शराबी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक बारवा गांव की है। मृतका की पहचान बारवा गांव निवासी धनंजय कुमार साह की 30 वर्षीय पत्नी ममता देवी के रुप में की गई है। मृतका के परिजनों ने उसके पति और सास पर हत्या का आरोप लगाया है।
इधर घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरूवार की सुबह शराब पीने को लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इस पर शराबी पति ने पत्नी की जमकर पिटाई की, उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वहीं मृतका के परिजनों ने बताया कि 4 वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज से ब्लॉक बारवा निवासी रामदेव साह के पुत्र धनंजय कुमार साह से शादी हुई थी। उनके दांपत्य जीवन से दो बच्चे है। शादी के कुछ दिनों के बाद से ही पति प्रतिदिन शराब पीकर आता था और विरोध करने पर मृतका के साथ मारपीट करता था।
इधर सूचना पर एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष डॉक्टर सपना रानी, पुलिस निरीक्षक अवनीश कुमार सदरबल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। एसडीपीओ ने बताया कि घटना की जांच के लिए एसएफएल टीम को बुलाया गया है। एसएफएल टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम मे भेजने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष डॉक्टर सपना रानी ने बताया कि जांच में एफएसएल टीम की मदद ली गई है।