फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A child who went to bathe in Ganges with his grandmother was crushed to death by a car in Samastipur

Bihar Road Accident News: दादी के साथ गंगा स्नान करने गए बच्चे की कार से कुचल कर मौत; दो गुटों में तनाव

Sun, 27 Aug 2023 03:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 27 Aug 2023 03:35 PM IST
सार

Samastipur Road Accident: समस्तीपुर के मोहनपुर ओपी क्षेत्र में रविवार को दादी के साथ गंगा स्नान जा रहे एक बच्चे को कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद गांव के दो गुटों तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
A child who went to bathe in Ganges with his grandmother was crushed to death by a car in Samastipur
शोकाकुल परिजन और मौके पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी के डुमरी पंचायत के वार्ड 8 मोहल्ला में रविवार को दादी के साथ गंगा स्नान जा रहे एक बच्चे की मौत काली स्थान के पास कार से कुचल कर हो गई। मृतक गांव के ही पंकज राय का बेटा पीयूष कुमार (10) बताया गया है। घटना की सूचना के बाद गांव के ही दो गुटों के बीच तनाव व्याप्त है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब दस बजे पीयूष अपनी दादी के साथ पैदल ही गंगा स्थान करने के लिए गया था। दोनों दादी-पोते गंगा स्थान के पास काली स्थान के पास पहुंचे। जहां पीयूष की दादी पूजा करने लगीं। इसी दौरान पीयूष पानी पीने के लिए सड़क पार करने लगा। इसी दौरान आई कार ने पीयूष को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


दरअसल, बताया जा रहा है कि उक्त घटना को अंजाम देने वाली कार गांव की ही है। इस कारण गांव के ही दो गुटों के बीच तनाव व्याप्त हो गया है। इससे तनातनी की स्थिति बनी हुई है। हालांकि घटना की सूचना पर मोहनपुर ओपी थाना पुलिस दारोगा रंजीत कुमार के साथ मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने-बुझाने में लगी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक शव नहीं उठाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि कार की टक्कर से बच्चे की मौत हुई है। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया गया है। शव को जब्त कर लिया गया है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed