{"_id":"5a8afb644f1c1bff388b8ec1","slug":"7-killed-more-than-25-injured-after-a-bus-which-was-carrying-people-going-to-a-wedding-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना में बारातियों से भरी बस पलटने से सात की मौत, 25 घायल, गुस्साई भीड़ ने एक और बस फूंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना में बारातियों से भरी बस पलटने से सात की मौत, 25 घायल, गुस्साई भीड़ ने एक और बस फूंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Tue, 20 Feb 2018 04:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना में सोमवार देर शाम बारातियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही जा रही है। हादसा पटना-गया स्टेट हाईवे पर गौरीचक थाना के तहत कंडाप के पास हुआ। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। कुछ देर बाद गुस्साई भीड़ ने इस हादसे के बाद एक और बस में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि सभी बाराती अब्दुल्लाह चक के रहने वाले थे, जबकि बारात नदौल जा रही थी। हादसे के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। इलाके के थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मरने वालों की पहचान की जा रही है, जबकि घायलों को आसपास के स्थित अस्पताल और एनएमसीएच में इलाज के लिए भेजा गया है।Bihar: 7 killed, more than 25 injured after a bus which was carrying people going to a wedding turned turtle in Patna's Kandap village.
— ANI (@ANI) February 19, 2018विज्ञापन
विज्ञापन