{"_id":"571cf1f04f1c1b98788b4eed","slug":"500-home-burns-in-darbhanga-saran-and-begusarai-district-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में आगजनी का कहर, कई गांव राख, दो बच्चों समेत चार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में आगजनी का कहर, कई गांव राख, दो बच्चों समेत चार की मौत
ब्यूरो/अमर उजला,पटना
Updated Sun, 24 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में आगजनी के कहर से रविवार को करीब आधा दर्जन गांव राख में तब्दील हो गए। यही नहीं, आग से झुलसकर कम से कम दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत होने की खबर है। दरभंगा और सारण जिले में हुई इन घटनाओं में करीब एक हजार घर जलकर राख हो चुके हैं।
विज्ञापन
दरभंगा के बिशनपुरा थाने के छह गांवों में शायद ही कोई घर आग की चपेट से बचा है। अकेले इसी थाना क्षेत्र में पांच सौ से ज्यादा घर जलकर राख हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा गांव राख हो गया।
विज्ञापन
अब तक की जानकारी के मुताबिक दो बच्चों के साथ एक-एक आदमी की मौत होने की खबर है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आग की लपटें काफी तेज होने के कारण लोग घर छोड़कर भाग गए। गांवों में छह सिलेंडर फटने की भी सूचना है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे पटोरी गांव से आग की शुरुआत हुई। इस आग ने आसपास के छह गांवों को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर चार दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उधर, सारण के गरखा के दो गांवों में भीषण आग में झुलसकर दो लोगों की मौत हो गई। दर्जनों मवेशी भी झुलस गए हैं।