फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   4 accused arrested in gang rape case of a girl rescued from Muzaffarpur shelter home

मुजफ्फरपुर बालिका गृह से छुड़ाई गई लड़की से चलती कार में गैंगरेप मामले में चार गिरफ्तार 

Tue, 17 Sep 2019 02:20 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 17 Sep 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
4 accused arrested in gang rape case of a girl rescued from Muzaffarpur shelter home
बेतिया एसपी जयंत कांत - फोटो : Social media

मुजफ्फरपुर बालिका गृह से पिछले साल छुड़ाई गई लड़की से चलती कार में गैंगरेप मामले में सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर नगर थाना में चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन


बेतिया एसपी जयंत कांत ने बताया कि इस मामले से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस को इस मामले में पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन

 

मालूम हो कि पीड़िता ने पश्चिम चंपारण जिले के नगर थाने में चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के अनुसार, बीते शुक्रवार की रात वह अपने मोहल्ले में ही थी। इसी दौरान कार सवार चार लोगों ने उसे गाड़ी के भीतर खींच लिया। आरोपितों ने चलती गाड़ी में उसके साथ रेप किया और फिर उसे वापस मोहल्ले के पास छोड़ कर फरार हो गए। 

आरोपियों ने नकाब पहना हुआ था, लेकिन विरोध के दौरान पीड़िता उनका नकाब हटाने में कामयाब रही। स्थानीय खबरों के मुताबिक सभी युवक एक ही परिवार के बताये गए थे। नगर थानाध्यक्ष ने कहा है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो पायेगी।

महिला आयोग ने किया समिति का गठन 

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मुजफ्फरपुर आश्रयगृह में रह चुकी एक लड़की से चलती कार में सामूहिक बलात्कार के मामले की जांच के लिए सोमवार को एक समिति गठित की। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के नेतृत्व वाली समिति इस सप्ताह बाद में बिहार का दौरा करेगी और पीड़िता, पुलिस महानिदेशक और संभवत: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेगी।

शर्मा ने ट्वीट किया, बिहार से हमारे सदस्य नियमित दौरे करते हैं और उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के मामलों को उठाया है लेकिन चीजों में सुधार होता प्रतीत नहीं हो रहा है। मैं सभी मामलों पर निजी तौर पर बिहार के डीजीपी से और संभव हुआ तो बिहार के मुख्यमंत्री के साथ भी चर्चा करूंगी।

उन्होंने कहा, वह पहले से पीड़िता है, उसकी मदद करने के बजाय उसे इस सब से गुजरना पड़ा। हम उसे वह सभी मदद मुहैया कराएंगे जिसकी उसे जरूरत है या जिसकी वह मांग करेगी। हमें उसकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी होगी। आयोग ने बिहार के पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी कर मामले को प्राथमिकता देने और जांच को तेजी से पूरा करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed