फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   3 month old child died after vaccination in Danapur of Bihar

Bihar: दानापुर में टीका लगने से 90 दिन के बच्चे की मौत, एक साथ तीन इंजेक्शन लगाने का आरोप

Sat, 12 Feb 2022 11:48 AM IST
रोमा रागिनी अमर उजाला, पटना
अमर उजाला, पटना Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 12 Feb 2022 11:48 AM IST
सार

बिहार के दानापुर में टीका लगने से 3 माह के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि नवजात को एक साथ तीन इंजेक्शन लगाया गया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
3 month old child died after vaccination in Danapur of Bihar
टीका लगने से बच्चे की मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में टीका लगने से एक नवजात की मौत का मामला सामना आया है। आरोप है कि आंगनबाड़ी में टीका लगने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


घटना दानापुर के बालीपांकड़ गांव की है। अनुमंडल अस्पताल की उपाध्यक्ष डॉ. आभा कुमारी ने बताया कि बालीपांकड़ गांव के आंगनबाड़ी में रूटीन वैक्सीनेशन कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान सन्नी कुमार के तीन महीने के बच्चे को टीका लगाया गया। परिजनों का आरोप है कि टीका लगाते ही बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन आननफानन में नवजात को अनुमंडल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। अस्पतालकर्मियों के समझाइश के बाद परिजन शांत हुए। परिजनों का कहना है कि बच्चे को एक साथ तीन इंजेक्शन लगा दी गई थी। जिसके कारण उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जांच के लिए टीम गठित
वहीं आशा कार्यकर्ता का कहना है कि इंजेक्शन देने के समय बच्चा ठीक था। उसकी मौत किस कारण से हुई, उसे नहीं पता है। अनुमंडल अस्पताल अध्यक्ष के अनुसार मामले की जांच करने के लिए टीमें गठित कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed