{"_id":"5d385e168ebc3e6cd11bb4ff","slug":"23-people-died-in-bihar-and-jharkhand-due-to-lightening","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार और झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 23 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार और झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 23 लोगों की मौत
Wed, 24 Jul 2019 07:51 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अमित मंडल
Updated Wed, 24 Jul 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से 50 की मौत
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार और झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को जानकारी दी कि इन लोगों की मौत मंगलवार की रात से लेकर अब तक बिजली गिरने की घटनाओं में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बिहार के औरंगाबाद, पूर्वी चम्पारण और भागलपुर जिलों में 13 लोगों की और झारखंड के जामताड़ा, रामगढ़ और पाकुड़ जिलों में 10 लोगों की जान चली गई। बिहार में भारी बारिश भी हुई।
विज्ञापन
गोह पुलिस थाने के एसएचओ वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि औरंगाबाद में मारे गए सात लोगों में से चार की मौत मंगलवार रात को हुई। कासमा पुलिस थाने के रफीगंज में तीन लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई है।
विज्ञापन
वहीं, पूर्वी चंपारण में एक घर की छत पर बिजली गिरने से 13 साल की लड़की सहित दो लोगों की मौत नींद में ही हो गई।