फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   2 women died due to falling balcony in Nalanda, 3 people injured; They were sitting at house door amid rain

Bihar: मकान का छज्जा गिरने से दो महिलाओं की मौत, तीन लोग घायल; बारिश के बीच दरवाजे पर बैठे थे घर के सदस्य

Sat, 23 Sep 2023 12:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 23 Sep 2023 12:21 PM IST
सार

Bihar News: मानपुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि छज्जा गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं, तीन अन्य का इलाज भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी में चल रहा है। 
 

विज्ञापन
2 women died due to falling balcony in Nalanda, 3 people injured; They were sitting at house door amid rain
मकान के छज्जे का मलबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में शुक्रवार की शाम एक दुखद घटना घट गई। जिले में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश हो रही है। इस बीच एक मकान का छज्जा गिरने से उसके नीचे दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। मामला मानपुर थाना क्षेत्र के हरगावां गांव का है। घटना बालेश्वर पासवान के घर में हुई है। मृतकों में बालेश्वर पासवान की पत्नी श्याम सुंदरी देवी (63) और पड़ोसी राजन पासवान की पत्नी रंजू देवी (26) है। जबकि घायलों में श्याम सुंदरी देवी की बहू आशा देवी, पौत्र अंकुश कुमार और पौत्री निकिता कुमारी शामिल हैं।

विज्ञापन

शोक में डूबे परिजन

विज्ञापन


दो साल पुराने मकान का गिरा छज्जा
दरअसल, पड़ोस की महिला रंजू देवी के साथ श्याम सुंदरी देवी बारिश के बीच बच्चों को लेकर घर के दरवाजे पर ही बैठी हुई थी। तभी अचानक से छज्जा का मलबा उन लोगों के ऊपर भरभरा कर गिर गया। तेज आवाज सुन आसपास के लोग जुटे। इसके बाद सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में इलाज के लिए परिजनों और ग्रामीणों की मदद से पावापुरी विम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने रंजू देवी और श्याम सुंदरी देवी को मृत घोषित कर दिया।  इसके बाद परिजनों की चीत्कार अस्पताल परिसर में गूंजने लगी। परिवार वालों ने बताया कि मकान एक मंजिला है और दो साल पहले ही बना था।

विज्ञापन
विज्ञापन


मानपुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि छज्जा गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं, तीन अन्य का इलाज भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी में चल रहा है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed