{"_id":"5feba7c38ebc3e3e831023bd","slug":"12-agendas-have-been-approved-in-nitish-cabinet-meeting-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठे वेतन आयोग के अलावा नीतीश कैबिनेट ने 12 एजेंडों पर लगाई मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठे वेतन आयोग के अलावा नीतीश कैबिनेट ने 12 एजेंडों पर लगाई मुहर
Wed, 30 Dec 2020 03:34 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, पटना।
एजेंसी, पटना।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 30 Dec 2020 03:34 AM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में नीतीश कैबिनेट की बैठक में 12 एजेंडों पर मुहर लगी है। मंगलवार को हुई बैठक में छठे वेतन आयोग की अवधि 31 मार्च 2021 कर दी गई है। इसके अलावा नीतीश सरकार ने बिहार नगर पालिका अधिनियम 2020 के तहत नए नगर पंचायत के गठन के लिए नए अधिनियम पर मुहर लगाई।
विज्ञापन
साथ ही उच्च न्यायालय सेवा नियमावली 2020 का गठन भी किया गया है। राज्य के अंदर बालू घाटों की बंदोबस्ती को भी कैबिनेट ने विस्तार दिया है। बालू घाटों की बंदोबस्ती को 31 मार्च 2021 तक के लिए विस्तार दिया गया है।
विज्ञापन
31 दिसंबर को बंदोबस्ती खत्म हो रही थी। सरकार को बंदोबस्ती राशि में 50 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसके अलावा बिहार में स्टांप शुल्क नियमावली 2020 को भी स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन