फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   200 explosions on NH31: 200 cylinders explode like bombs near narayanpur petrol pump

NH31 पर 200 धमाके: बम की तरह फटे सौ सिलिंडर, नारायणपुर पेट्रोल पंप बचा, ड्राइवर भी राख

Wed, 14 Dec 2022 09:03 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 14 Dec 2022 09:03 AM IST
सार

हल्की धुंध के बीच आग की तेज लपटें कई किलोमीटर तक दिखाई देने लगीं और लपटों के साथ तेज धमाके भी होते रहे। रसोई गैंस सिलिंडर लदे ट्रक में आग लगने के बाद एक-एक कर उसमें लदे सभी 100 सिलिंडर के फटने से लोग सहम गए।

विज्ञापन
200 explosions on NH31: 200 cylinders explode like bombs near narayanpur petrol pump
एनएच 31 पर फटते सिलिंडर से उठती लपटें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाईवे 31 पर खगड़िया जिले की सीमा से सटे नारायणपुर में बुधवार की देर रात एक लगातार 200 धमाकों से दो किलोमीटर का इलाका दहल गया। हल्की धुंध के बीच आग की तेज लपटें कई किलोमीटर तक दिखाई देने लगीं और लपटों के साथ तेज धमाके भी होते रहे। रसोई गैंस सिलिंडर लदे ट्रक में आग लगने के बाद एक-एक कर उसमें लदे करीब 250 में से 200 सिलिंडर के फटने से लोग सहम गए। हादसा भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर में पेट्रोल पंप से 100 मीटर दूर हुआ। आग की लपटें पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची, हालांकि सिलिंडर के टुकड़े काफी समय तक गिरते रहे। ट्रक ड्राइवर इस घटना में जलकर राख हो गया।

विज्ञापन

 

200 explosions on NH31: 200 cylinders explode like bombs near narayanpur petrol pump
सिलिंडर ब्लास्ट के बाद मलबे को देखने जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
कई जिलों से आवाजाही घंटों प्रभावित
ट्रक भागलपुर से सिलिंडर लेकर एनएच 31 होते हुए खगड़िया की ओर जा रहा था। इसमें भारत गैस का सिलिंडर लोड था। रात करीब 1 बजे चलते ट्रक के इंजन में आग लग गई। ड्राइवर ने संभालने की कोशिश की, मगर खुद नहीं कूदा। आग इतनी तेज थी कि तुरंत पीछे लदे सिलिंडर में लग गई और देखते ही देखते धमाकों के साथ तेज आग धधकती गई। करीब 3 बजे तक दो से ढाई किलोमीटर दूर तक धमाके सुनाई पड़े, जबकि करीब एक किलोमीटर तक आग की लपटें दिख रही थीं। 500 मीटर दूर तक सिलिंडर के टुकड़े उड़ते रहे। बहुत सारे टुकड़े पेट्रोल पंप तक भी पहुंचे, हालांकि आग नहीं पहुंची। आग की लपटों में एनएच किनारे बना स्थानीय सुभाष यादव का तबेला राख हो गया। एक बछड़े की भी जलकर मौत हो गई। घटना के बाद कई घंटे तक एनएच पर आवाजाही बाधित रही। पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर का खगड़िया, बेगूसराय, पटना आदि से सीधा संपर्क इस हादसे के कारण घंटों बाधित रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

200 explosions on NH31: 200 cylinders explode like bombs near narayanpur petrol pump
ट्रक ड्राइवर की अस्थियां जोड़ते हुए रोते रहे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
ड्राइवर की छह अस्थियां जोड़कर रो रहे परिजन
हादसे के बाद खगड़िया और भागलपुर जिले से दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, मगर अंतिम रूप से जल रहे ट्रक की राख पर ही पानी गया। इनके पहुंचने से पहले ही सबकुछ खाक हो चुका था। ट्रक के टुकड़े भी बहुत कम ही बचे थे। मुंगेर के शंकरपुर निवासी ड्राइवर मंटू को ट्रक में जलते दूर से लोगों ने देखा था। आग शांत होने के बाद देखा गया कि ड्राइवर राख हो चुका है। घटना की जानकारी पर मुंगेर से पहुंचे परिजनों ने दो घंटे मेहनत के बाद ड्राइवर की छह अस्थियां जमा कीं। ड्राइवर के परिजन रोते हुए अस्थियां ढूंढ़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed