{"_id":"5f172d3b8ebc3e637e5c71c5","slug":"10-people-died-due-to-lightning-in-bihar-government-will-give-four-lakh-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के चार जिलों में वज्रपात से 10 लोगों की मौत, सरकार देगी चार-चार लाख मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के चार जिलों में वज्रपात से 10 लोगों की मौत, सरकार देगी चार-चार लाख मुआवजा
Wed, 22 Jul 2020 02:53 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 22 Jul 2020 02:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
बिहार में जहां भारी बारिश से बाढ़ के हालात बनते जा रहे हैं वहीं आकाशीय बिजली से लोगों की जान भी जा रही है। मंगलवार को राज्य में आकाशीय बिजली गिरने से अबतक 10 लोगों की जान चली गई है। बांका में चार, नालंदा में तीन, जमुई में दो और नवादा में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इस हादसे में हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने निर्देश दिया है कि मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
राज्य के 04 जिलों में वज्रपात से 10 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री @NitishKumar ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
विज्ञापन विज्ञापन
मृतकों के आश्रितों को चार- चार लाख रूपये अविलंब अनुग्रह अनुदान देने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश pic.twitter.com/vF669Nydz9 — IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) July 21, 2020
मुख्यमंत्री ने लोगों से खराब मौसम में सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें।